Sunday, May 31, 2026
BREAKING
Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट शिमला में बड़ी वारदात, कहासुनी के बाद व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; मचा हड़कंप विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए नॉर्थ जोन सम्मेलन की तैयारियों के लिए किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण सरकार में इच्छाशक्ति की कमी के चलते नहीं हो पा रहा प्रदेश का विकास : कुमारी सैलजा हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश फरीदाबाद में भारी सुरक्षा के बीच रात को मस्जिद-मंदिरों पर चला बुलडोजर : RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड मार्ग के लिए बड़ी कार्रवाई टोहाना के गांव बोसती की पूजा ने हांगकांग में रचा इतिहास, अंडर-20 में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रोहतक में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुर पर लगाए अश्लील हरकते करने के आरोप पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक

पंजाब

पंजाब में भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं: वड़िंग

30 मई, 2026 08:04 PM

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की हत्या की कड़ी निंदा की है। यहां जारी एक सख्त बयान में, वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री भी केवल इसलिए सुरक्षित हैं, क्योंकि सैकड़ों पुलिसकर्मी 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे अपराधी हों, गैंगस्टर हों या फिर आतंकवादी हो, पंजाब में किसी को भी कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने उल्लेख किया कि कुछ दिन पहले अमृतसर में एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि आतंकवादियों द्वारा इस हत्या का वीडियो भी जारी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री मान अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें, क्योंकि वे न केवल सरकार के मुखिया हैं, बल्कि राज्य की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार गृह विभाग के भी प्रमुख हैं। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि इसकी जवाबदेही आखिरकार मुख्यमंत्री पर ही आकर रुकती है। वड़िंग ने कहा कि स्थिति तेजी से नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। यह मुख्यमंत्री के लिए कार्रवाई करने का समय है। वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था के पीछे छिपकर नहीं बैठ सकते, जबकि लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपराधियों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों द्वारा लोगों की लगातार की जा रही हत्याओं पर अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप पंजाब के लोगों को जवाब और स्पष्टीकरण देने के लिए बाध्य हैं। जब लोगों के जिंदगी और मौत का प्रश्न बना हुआ हो, तब आप इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकते हैं, खासकर तब जब आप हर दूसरे मुद्दे पर लगातार बोलते रहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक

पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक

शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक साबित हो रही मेगा पीटीएम: रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी

शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक साबित हो रही मेगा पीटीएम: रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी

15,000 रुपये रिश्वत लेते लेखाकार को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

15,000 रुपये रिश्वत लेते लेखाकार को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

डीजीपी गौरव यादव ने बटाला में शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया

डीजीपी गौरव यादव ने बटाला में शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया

भगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करके पंजाब के कर्मचारियों की भलाई के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया, 65,000 से अधिक कर्मचारी होंगे रेगुलर

भगवंत मान सरकार ने ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करके पंजाब के कर्मचारियों की भलाई के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया, 65,000 से अधिक कर्मचारी होंगे रेगुलर

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

खरड़ की सडक़ों की सुधारी जाए हालत, किसान यूनियन लखोवाल ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, दिया अल्टीमेटम

खरड़ की सडक़ों की सुधारी जाए हालत, किसान यूनियन लखोवाल ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, दिया अल्टीमेटम

Punjab Election Result : जिला कपूरथला में कांग्रेस ने मारी बाजी तो वहीं गिद्दड़बाहा में हुई किरकरी

Punjab Election Result : जिला कपूरथला में कांग्रेस ने मारी बाजी तो वहीं गिद्दड़बाहा में हुई किरकरी

पंजाब से 21 देशों का सफर होगा आसान! हलवारा एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू.... एयर इंडिया ने जारी किया शैड्यूल

पंजाब से 21 देशों का सफर होगा आसान! हलवारा एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू.... एयर इंडिया ने जारी किया शैड्यूल