Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

13 मई, 2026 09:19 PM

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। रामवीर, आईएएस (2009 बैच) को जालंधर डिवीजन का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पहले रामवीर के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। घनश्याम थोरी, आईएएस (2010 बैच) की जिम्मेदारी में भी विस्तार किया गया है। वे पहले से ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब के मिशन डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग का अतिरिक्त सचिव भी बना दिया गया है। यह पद पहले पुनीत गोयल (आईएएस) के पास था।

पुनीत गोयल, आईएएस (2010 बैच) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विशेष सचिव और डायरेक्टर दोनों पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यह जिम्मेदारी स्मिता गुप्ता आईएएस की जगह संभालेंगे। हालांकि, वह अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रशासनिक सचिव कार्यालय का कार्यभार तब तक संभालेंगे, जब तक कि कोई नियमित अधिकारी वहां तैनात नहीं हो जाता। इसके अतिरिक्त, वे पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के साथ अपने कार्यभार को जारी रखेंगे।

वहीं अक्षिता गुप्ता, आईएएस (2021 बैच) को अब रूपनगर जिले में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) के पद पर तैनात किया गया है।
सरकारी आदेश में यह भी साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने नए पद पर ज्वाइन करें। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह थिंद, आईएएस (2004) के संबंध में 8 मई को जारी आदेश को रद्द कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट