Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान 12वीं कक्षा के टॉपर्स से करेंगे मुलाकात

14 मई, 2026 11:24 AM

चंडीगढ़ : पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार नतीजों के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को टॉप करने वाले छात्रों से मुलाकात करेंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किए थे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों से मिलेंगे। उन्होंने मंगलवार को 10वीं कक्षा के टॉपर्स से भी मुलाकात की थी। पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर छात्राओं ने बाजी मारी है। मानसा जिले की सुपनीत कौर ने पहला स्थान, लुधियाना जिले की सुहानी चौहान ने दूसरा स्थान और लुधियाना जिले की ही दीवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

12वीं कक्षा के नतीजों के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह बड़े गर्व की बात है कि इस बार भी हमारी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतिभाशाली छात्राओं समेत परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और मेहनती शिक्षकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बच्चों की यह सफलता तो बस एक शुरुआत है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी कड़ी मेहनत भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। आगे बढ़ें और देश व राष्ट्र की सेवा में अपना यथोचित योगदान दें।"

घोषित नतीजों के अनुसार, इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले सत्र 2024-2025 की तुलना में 0.46 फीसदी अंक के साथ थोड़ा बेहतर है। पिछले वर्ष 12वीं बोर्ड का उत्तीर्ण प्रतिशत 91 फीसदी दर्ज किया गया था।

परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,65,417 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,42,755 छात्र उत्तीर्ण हुए। इन स्टूडेंट्स में 1,25,695 लड़कियां और 1,39,716 लड़के थे, जिनमें से 1,19,079 छात्राएं और 1,23,676 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारते हुए 94.73 प्रतिशत प्राप्त किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 88.52 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, 416 सरकारी स्कूलों ने 12वीं कक्षा में 100 प्रतिश पास रिजल्ट हासिल किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट