Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

पंजाब

पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी

16 अप्रैल, 2026 06:10 PM

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल का उद्देश्य अपराधियों का एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करना और ‘गैंगस्टरां ते वार’ तथा ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ जैसी मुहिमों को मजबूत करना है, ताकि पंजाब और राज्य से बाहर सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को नष्ट किया जा सके।

इस सहयोग के तहत, आईआईटी रोपड़ के साथ मिलकर राज्य सरकार एआई टूल्स का उपयोग करेगी, जिससे पंजाब पुलिस अपराधियों के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से मैप और टारगेट कर सकेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और आईआईटी रोपड़ के बीच समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जहां एम्स मोहाली में स्थापित डेटा इंटेलिजेंस और टेक्निकल सपोर्ट यूनिट विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय करके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी।

इस साझेदारी के अंतर्गत, आईआईटी रोपड़ उन्नत सॉफ्टवेयर तैयार करेगा, जिसमें डेटा एनालिटिक्स, वॉयस रिकग्निशन तकनीक और डैशबोर्ड-आधारित मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे रीयल-टाइम ट्रैकिंग और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग संभव होगी, जिससे विदेशों से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा सकेगी।

यह पहल पंजाब पुलिस को एक विस्तृत और एकीकृत अपराधी डेटाबेस तैयार करने में सक्षम बनाएगी, जिसमें स्ट्रक्चर्ड और अनस्ट्रक्चर्ड दोनों प्रकार के डेटा को जोड़ा जाएगा। इसमें स्कैन की गई पीडीएफ फाइलों और हस्तलिखित रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में बदलकर एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे बिखरी हुई जानकारी को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा।

भगवंत मान सरकार और आईआईटी रोपड़ मिलकर ट्रैकिंग और विश्लेषण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे, जिससे बिखरे हुए डेटा को एआई टूल्स, प्रेडिक्टिव मॉडल्स और एनालिटिकल डैशबोर्ड के माध्यम से उपयोगी जानकारी में बदला जा सकेगा। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होगी।

राज्य सरकार ने आधुनिक पुलिसिंग में डेटा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जहां स्ट्रक्चर्ड डेटा का विश्लेषण आसान होता है, वहीं पुलिस रिकॉर्ड का बड़ा हिस्सा अनस्ट्रक्चर्ड रूप में होता है, जैसे हस्तलिखित रिपोर्ट और स्कैन किए गए दस्तावेज। इनका एकीकरण न होने से जांच प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। यह प्रोजेक्ट अनस्ट्रक्चर्ड रिकॉर्ड को बदलकर उन्हें मौजूदा डेटासेट्स के साथ जोड़कर एक एकीकृत प्रणाली में शामिल करता है, जिससे जांच की कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होती है।

एक वरिष्ठ पंजाब पुलिस अधिकारी ने कहा, “आईआईटी रोपड़ के साथ यह साझेदारी पुलिस फोर्स की एआई और मशीन लर्निंग क्षमताओं को मजबूत करेगी। पुलिस कर्मी अपराध के पैटर्न की पहचान करने के लिए बेहतर तरीके से लैस होंगे, जो ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम को और प्रभावी बनाएगा और अपराधियों द्वारा तकनीक के दुरुपयोग को रोकेगा।”

अधिकारी ने आगे कहा, “हमारा मकसद अपराधियों से एक कदम आगे रहना और उनके नेटवर्क को निशाना बनाना है। गैंगस्टर विदेशों से ऑपरेट करते हैं और यहां के युवाओं को अपराध के लिए उकसाते हैं। यह सहयोग एआई के जरिए अपराधियों की ‘पहचान और रोकथाम’ को और मजबूत करेगा। यह पंजाब पुलिस को एक सुविधाजनक डेटाबेस बनाने में मदद करेगा, जिसमें अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी को व्यवस्थित ढंग से इकट्ठा किया जा सकेगा और एआई आधारित टूल्स के माध्यम से इसका प्रभावी मूल्यांकन, पूछताछ और विश्लेषण किया जा सकेगा।”

यह प्रोजेक्ट स्ट्रक्चर्ड और अनस्ट्रक्चर्ड डेटा स्रोतों के बीच की खाई को भरने का भी उद्देश्य रखता है। इसके तहत ऐसी प्रणाली तैयार की जा रही है जो अनस्ट्रक्चर्ड दस्तावेजों को अपने में शामिल करके उन्हें मौजूदा स्ट्रक्चर्ड डेटासेट्स के साथ जोड़कर एक समेकित और सुविधाजनक डेटाबेस तैयार करेगी।

यह प्रोजेक्ट अपराध की पहचान में तेजी लाने, अपराधी नेटवर्क की निगरानी को मजबूत करने और डेटा-आधारित तुरंत कार्रवाई को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे पंजाब में जन सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की