Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

पंजाब चुनाव के लिए हरियाणा के हितों की बलि : कुमारी सैलजा

03 मार्च, 2026 07:23 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के आगामी चुनावों को देखते हुए हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि चुनावी रणनीति के कारण हरियाणा के अधिकारों और आवश्यकताओं को बलि चढ़ाया जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अधिक समय पंजाब में व्यतीत कर रहे हैं, जबकि राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दे उपेक्षित पड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले अनेक वर्षों से हरियाणा के बजट में एसवाईएल नहर के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया जाता रहा है, जो राज्य के किसानों और जल अधिकारों से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। परंतु इस वर्ष के बजट में एसवाईएल के लिए कोई पृथक प्रावधान नहीं किया गया है, जो हरियाणा के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि परिसीमन के बाद हरियाणा में विधानसभा सदस्यों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजऱ नई विधानसभा भवन की आवश्यकता स्वाभाविक है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने न तो बजट में नई विधानसभा के निर्माण के लिए कोई राशि निर्धारित की है और न ही इस विषय का कोई उल्लेख किया है। यह दर्शाता है कि सरकार दूरदर्शिता और गंभीरता से काम नहीं कर रही। सांसद कुमारी सैलजा ने प्रश्न उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए हरियाणा के अधिकारों और भविष्य की आवश्यकताओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट ठोस योजनाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि जुमलों और आंकड़ों के फेरबदल का उदाहरण है। वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल आंकड़ों की बाजीगरी से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि एसवाईएल नहर पर उसकी क्या रणनीति है तथा विधानसभा निर्माण को लेकर उसका क्या दृष्टिकोण है। हरियाणा की जनता को इन प्रश्नों का जवाब मिलना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान