Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

पंजाब गुरुओं की धरती, तप-त्याग और बलिदान की भूमि है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

01 मार्च, 2026 05:23 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर में सैनी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, यह तप, त्याग और बलिदान की भूमि है। उन्होंने कहा कि विभाजन की वेदना झेलने के बावजूद यहां के लोगों ने कभी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा का आगामी चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव पंजाब की राजनीतिक दिशा को बदलने, समाज को सम्मान दिलाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उपस्थित जनसमूह को नमन करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर पंजाब को फिर से विकास के पथ पर अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा, हम सबने मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सैनी समाज को सम्मान देने का काम किया है। मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर समाज को ताकत दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हरियाणा विधानसभा में वे अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि 217 संकल्पों में से 60 पूरे किए जा चुके हैं और 120 पर तेजी से काम चल रहा है।

प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में किडनी मरीजों को सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। बुजुर्गों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पेंशन घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जा रहे हैं। किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही हैं और 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया गया है। भावांतर भरपाई योजना से भी किसानों को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं और जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है, उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लंबे समय से पंचायती भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को मालिकाना हक भी प्रदान किया गया है।

पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में ही रहने से विकास प्रभावित हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सत्ता कुछ हाथों में सिमटने से विकास प्रभावित हुआ है। अब राजनीति की दिशा बदलने का समय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग एकजुट होकर निर्णायक भूमिका निभाएगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में योगदान देगा ताकि पंजाब को फिर से रंगला और खुशहाल प्रदेश बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 31 प्रतिशत ओबीसी वर्ग है, यह मिलकर राजनीति की धुरी बने और राजनीतिक भूमिका को निभाये। श्री सैनी ने कहा कि आज पंजाब के हालात बेहद खराब है। बेरोजगारी, नशा, अपराध और पलायन से जूझ रहे पंजाब को इन समस्याओं से निजात दिलाने का अब वक्त आ गया है। इस कार्य में सैनी समाज को बड़ी भूमिका निभानी है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने सैनी समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सरदार महंगा सिंह और श्री हरि सिंह सैनी को समाज के हीरे बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि सैनी समाज नर सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। पंजाब में बाढ़ के समय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहायता की। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद सैनी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समाज में कला और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी शर्मा, अखिल भारतीय सैनी सभा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी तथा आयोजक जगदीश सैनी, रघुवीर सिंह सैनी, लवली सैनी, प्रवीण कुमार सैनी, हरवीर सिंह, दरबार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान