Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक बिजली कर्मचारियों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता : अनिल विज निजी वाहनों के प्रयोग में कमी के लिए हर गांव व शहर को बस सेवा से जोड़ा जाए: नायब सिंह सैनी 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि : अनिल विज महंगाई की मार से जनता त्रस्त, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: कुमारी सैलजा एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 दिन की पैरोल हुई मंजूर मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री बड़ा भंगाल में आज चुनाव, 31 को रिजल्ट, पहले चरण में कांगड़ा की 287 पंचायतों में होंगे इलेक्शन सीएम सर; जब टीचर अच्छे हैं, तो फिर क्यों बदले जा रहे, CM का जवाब, CBSE स्कूलों में इच्छा पूछकर हो रही नियुक्ति

पंजाब

पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक

26 मई, 2026 09:06 PM

पंजाब लंबे समय से नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। खास तौर पर 'चिट्टा' यानी हेरोइन ने प्रदेश के हजारों युवाओं की जिंदगी को प्रभावित किया है। अब इस मुद्दे को लेकर मशहूर पंजाबी रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से चर्चा की। इस मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, हनी सिंह खुद भी अपने जीवन में नशे की समस्या से गुजर चुके हैं। उन्होंने पहले भी कई बार खुलकर बताया है कि एक समय ऐसा था जब वह नशे के आदि हो चुके थे। इसी वजह से उन्हें लंबे समय तक संगीत की दुनिया से दूर रहना पड़ा। कई सालों के संघर्ष और इलाज के बाद उन्होंने दोबारा वापसी की। तरुण चुग के कार्यालय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हनी सिंह कहते दिखाई दे रहे है, ''मैं आपसे पंजाब में जो हो रहा है, उसके बारे में बात करना चाहता हूं। खास तौर पर 'चिट्टा' के बारे में, जिसने युवाओं और परिवारों को बर्बाद कर दिया है। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि पंजाब को इस नशे से कैसे बाहर निकाला जाए। इस दिशा में पहले से काम हो रहा है और इस मुद्दे पर चर्चा भी की जा चुकी है, लेकिन अब और ज्यादा जागरूकता और प्रयास की जरूरत है।''

इसके बाद वीडियो में तरुण चुग ने हनी सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने हनी सिंह को 'पंजाब का बेटा' कहा। वीडियो में उन्होंने कहा, ''हनी सिंह ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है, उनकी जिंदगी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। एक इंसान मेहनत से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है, लेकिन अगर वह गलत रास्ते पर चला जाए, तो जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।''

चुग ने कहा, ''हनी सिंह ने भी मुश्किल दौर देखा, लेकिन आठ साल तक संघर्ष करने के बाद उन्होंने दोबारा वापसी की और फिर से संगीत की दुनिया में नंबर वन बने।''
भाजपा नेता ने पंजाब की हालत पर चिंता जताते हुए कहा, ''आज राज्य नशे की गिरफ्त में है। पंजाब गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है, लेकिन 'चिट्टा' की लहर युवाओं को सुनामी की तरह खत्म कर रही है। पांच नदियों की धरती पंजाब की पहचान दूध, दही और लस्सी से रही है, लेकिन अब ड्रग्स ने उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।''

चुग ने हनी सिंह से खास अपील भी की। उन्होंने कहा, ''भगवान और गुरुओं का आशीर्वाद हनी सिंह की आवाज में है और वह अपने गानों और शब्दों के जरिए युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं। उनको अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल पंजाब के बच्चों और युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए करना चाहिए।''
तरुण चुग ने कहा कि अगर हनी सिंह खुद नशे की दुनिया से बाहर आ सकते हैं, तो पंजाब का हर युवा भी वापसी कर सकता है। कई लोग सोचते हैं कि नशे में फंसने के बाद जिंदगी खत्म हो जाती है, लेकिन हनी सिंह इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं कि इंसान चाहे तो दोबारा नई शुरुआत कर सकता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि अगर उन्हें लगता है कि उनके पास जीने की उम्मीद नहीं बची, तो उन्हें हनी सिंह की कहानी से सीख लेनी चाहिए।
इस मुलाकात के बाद तरुण चुग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हनी सिंह के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, ''आज, मैं पंजाब की शान, यूथ आइकन और मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह से मिला, और हमने पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के साझा संकल्प पर एक सार्थक चर्चा की।''

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर काबू

फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर काबू

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

 एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

 नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां और नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां और नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी 27 मई की बजाय अब 28 मई को घोषित

पंजाब सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी 27 मई की बजाय अब 28 मई को घोषित