Sunday, June 28, 2026
BREAKING
हिमाचल में जल संरक्षण का नया मॉडल बन रहे हरोली के तालाब, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के सहारे पा रहे जीवन हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार...उड़े परखच्चे; 4 लोगों की दर्दनाक मौत हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

पंजाब

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

11 अप्रैल, 2026 08:35 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर कर आठवीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर उन बेटियों की तारीफ की, जिन्होंने इस बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बीते दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप करने वाली छात्राओं में पहले स्थान पर ज़िला फरीदकोट की तमन्ना, दूसरे स्थान पर ज़िला संगरूर की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर ज़िला फरीदकोट की जशनदीप कौर रही। सभी के परिवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। इसके अलावा, पास हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शुक्रवार को 8वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस साल का रिजल्ट काफी शानदार रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो इस बार पंजाब के करीब 10,422 स्कूलों के 2,62,966 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 96.51 फीसदी रहा, जो कि काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं, जो इस बार की छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है। उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।

टॉपर्स की बात करें तो फरीदकोट के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा तमन्ना ने कमाल करते हुए 600 में से पूरे 600 अंक हासिल किए और पहला स्थान पाया। वहीं संगरूर के सरकारी मिडिल स्कूल अर्कवास की जपनीत कौर ने 598 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल, कोट सुखिया की जशनदीप कौर रहीं, जिन्होंने भी 598 अंक प्राप्त किए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू