Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

नीरज चोपड़ा ने पेरिस में मचाया धमाल, दो साल बाद पहली बार डायमंड लीग खिताब जीता

21 जून, 2025 02:12 PM

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग 2025 में जर्मनी के जूलियन वेबर को हराकर दो साल बाद अपनी पहली डायमंड लीग खिताब जीता। यह नीरज की पेरिस डायमंड लीग में पहली जीत है। नीरज ने पहले प्रयास में शानदार 88.16 मीटर की दूरी तय कर टॉप स्थान हासिल किया।

नीरज चोपड़ा की यह जीत इसलिए खास है, क्योंकि इससे पहले वे पेरिस डायमंड लीग में लगातार दो बार दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब पर कब्जा किया। उनकी दूसरी कोशिश 85.10 मीटर रही, जबकि अगले तीन प्रयास फाउल हुए। हालांकि, नीरज ने आखिरी प्रयास में 82.89 मीटर की दूरी तय की।

जूलियन वेबर रहे दूसरे स्थान पर

जर्मनी के जूलियन वेबर ने भी अपनी पहली कोशिश में 87.88 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, ब्राज़ील के लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर की दूरी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दोहा डायमंड लीग में वेबर ने दी थी चोपड़ा को मात

इससे पहले, दोहा डायमंड लीग 2025 में वेबर ने नीरज को हराया था, जब वेबर ने 91.06 मीटर का भाला फेंका था। उस समय नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर रहे थे। वेबर ने चोपड़ा को हराया और पहले स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा का अगला लक्ष्य

पेरिस डायमंड लीग की जीत के बाद, नीरज चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। इसके बाद, 5 जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक में भी वे प्रतिस्पर्धा करेंगे। चोपड़ा का लक्ष्य आगामी प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है और अपनी जीत की लय बनाए रखना है।

90 मीटर क्लब में शामिल होने का सपना

नीरज चोपड़ा के अलावा, जूलियन वेबर, पीटर्स, जूलियस येगो (कीनिया), और केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) जैसे दिग्गज एथलीट भी 90 मीटर क्लब का हिस्सा हैं। पेरिस डायमंड लीग और अन्य आगामी प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा।

नीरज चोपड़ा की यह जीत भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि भारतीय एथलीटों के लिए एक प्रेरणा भी बनेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी