Thursday, June 04, 2026
BREAKING
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सीपीए जोन-2 सम्मेलन तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो स्थायी जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार की महंगाई ने किसानों और आम जनता की कमर तोड़ी: कुमारी सैलजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन जलवायु संकट से मुकाबले को हरियाणा का बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट फंड की स्थापना का प्रस्ताव सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार - नायब सिंह सैनी स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प : विश्व साइकिल दिवस पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का प्रदेशवासियों को संदेश

पंजाब

निहंग सिखों ने हाईवे पर शुरू किया खालसा राज टैक्स, हिमाचल प्रदेश सरकार का तगड़ा विरोध

03 जून, 2026 02:20 PM

हिमाचल प्रदेश में लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध तेज हो गया है। खबर है कि निहंग सिख संगठनों ने बुधवार से कुल्लू-मनाली हाईवे पर कीरतपुर साहिब में मोड़ा टोल प्लाजा के निकट हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों से खालसा राज टैक्स के नाम पर स्वैच्छिक राशि एकत्रित करनी शुरू कर दी। इसकी अगुवाई निहंग संगठन तरना दल कर रहा है।

तरना दल के निहंग अच्छर सिंह ने कहा कि कार समेत छोटी गाड़ियों से 100 रुपए, छोटे कॉमर्शियल वाहनों से 200 रुपए और बड़ी गाड़ियों से 300 से 500 रुपए की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी से जोर जबरदस्ती नहीं करेंगे। निहंग ने कहा कि नेशनल हाईवे अथोरिटी आफ इंडिया जो टैक्स लेती है, उसके जरिए रोड बनाकर देती है। उससे हमें कोई नुकसान नहीं है। मगर हिमाचल सरकार गुंडा टैक्स ले रही है। उन्होंने हिमाचल और पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि अगर उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

वाहन चालक से जोर-जबरदस्ती नहीं, इच्छा से दे सकते हैं दान
निहंग सिंहों ने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन चालक पर कोई दबाव या जोर-जबरदस्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिसे यह पहल उचित लगती है वह अपनी श्रद्धा और इच्छा अनुसार राशि दे सकता है, जबकि जो योगदान नहीं देना चाहता उसे भी बिना किसी रोक-टोक के जाने दिया जा रहा है। यह अभियान हिमाचल प्रदेश सरकार को संदेश देने और एंट्री टैक्स के विरोध को दर्ज कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि जब तक हिमाचल प्रदेश सरकार एंट्री टैक्स समाप्त नहीं करती, तब तक निहंग जत्थेबंदियां अपने स्तर पर विरोध जारी रखेंगी। निहंग सिंहों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को परेशानी देना नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना है। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली नीतियों का विरोध किया जाना जरूरी है। इससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं और दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

क्या है एंट्री टैक्स विवाद
हिमाचल में एंट्री करने वाले वाहनों से बरसों से एंट्री टैक्स वसूला जाता है। साल वर्ष 2025 में हिमाचल सरकार ने इन टैक्स की दरों में मामूली बढ़ोतरी की थी। इसके बाद फरवरी 2026 में सरकार ने एक नई टोल नीति जारी करते हुए कई श्रेणियों के वाहनों पर भारी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया, जिसमें एंट्री टैक्स में भारी इजाफा कर दिया गया था। हिमाचल सरकार के इस फैसले का जबरदस्त विरोध होने लगा। सबसे ज्यादा विरोध पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला क्योंकि हिमाचल में ज्यादा टूरिस्ट और ट्रांसपोर्टर्स यहीं से आते-जाते हैं।

विवाद बढ़ने पर 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकार ने निजी कारों और कुछ यात्री वाहनों पर प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लेने की घोषणा की। अभी कार/जीप/वैन के 100 रुपए, 6-12 सीट वाहन के 130 रुपए, ट्रैक्टर के 100 रुपए ओर भारी वाहनों के 800 रुपए तक लिए जा रहे हैं। निहंग सिंहों ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल्द इस मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उनका विरोध और तेज होगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो स्थायी जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे दो स्थायी जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार, नेताओं ने कहा- '2027 होगा गेम चेंजर'

केवल सिंह ढिल्लों ने संभाला पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार, नेताओं ने कहा- '2027 होगा गेम चेंजर'

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 134वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 272 गिरफ्तार

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 134वें दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 272 गिरफ्तार

1,30,000 रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

1,30,000 रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल