जालंधर : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री वरजीत वालिया ने बताया कि जिले में 26 मई को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव राज्य चुनाव आयोग, पंजाब के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाए जाएंगे। श्री वालिया ने बताया कि नगर परिषद चुनावों में कुल 1,08,067 मतदाता अपने वोट का अधिकार इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 54,943 पुरुष, 53,116 महिला और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद नकोदर चुनाव में 27,964 आदमपुर में 12,610,करतारपुर में 19,736 नूरमहल में 11,105 नगर परिषद फिल्लौर में 19,179
नगर पंचायत लोहियां में 7,958,नगर पंचायत महितपुर में 9,515 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा करने के लिए 133 पोलिंग बूथ बनाए गए है और 800 चुनाव कर्मी तैनात किए गए है,जिन्हें जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले की 5 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों के कुल 99 वार्डों के लिए 342 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। जिनमें
नगर परिषद आदमपुर से 44 करतारपुर से 50 नकोदर से 55 नूरमहल से 41 फिल्लौर से 58 नगर पंचायत महितपुर और लोहियां खास से 47-47 उम्मीदवार शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिले में नगर कौंसिल आदमपुर के 13, करतारपुर के 15, नकोदर के 17, नूरमहल के 13, नगर कौंसिल फिल्लौर के 15 तथा नगर पंचायत महितपुर और लोहियाँ खास के 13-13 वार्डों के लिए 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 29 मई 2026 को होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना किसी डर, भय या लालच के अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया उचित ढंग से करवाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।