Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

नायब सिंह सैनी ने बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

25 फ़रवरी, 2026 06:57 PM

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए कड़े प्रबंध किए जाएं तथा परीक्षा केंद्रों के आस-पास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 सहित आवश्यक प्रावधान लागू किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा देते समय विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय तथा बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ करें। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण करें तथा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीसी के उपरांत उपायुक्त प्रीति ने जिले में होने वाली दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए जिला में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में 42 व शहरी क्षेत्र में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिला में 10वीं की परीक्षा में कुल 18039 विद्यार्थी व इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा में कुल 15414 विद्यार्थी शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था कर दी गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक व नकल रहित हो सकें। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने तथा नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परीक्षाएं पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। उन्होंने परीक्षा केंद्र को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी व कर्मचारी जिनकी ड्यूटी परीक्षा केन्द्रों पर लगी हुई है वे सभी पहचान पत्र अपने साथ रखेंगे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों की तैनाती की जाएगी तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह व नकल माफिया या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बदार्शत नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, एसडीएम रादौर नरेन्द्र कुमार, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित