Monday, March 23, 2026
BREAKING
दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अमित शाह का नमन भारत की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए कोयला गैसीकरण महत्वपूर्ण : जी. किशन रेड्डी दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा इस बार का बजट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026-27 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन विधेयक पेश करेंगी शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’ अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार

हरियाणा

नायब सरकार के बजट से विकसित होते हरियाणा को और रफ्तार मिलेगी : मोहन लाल बड़ौली

02 मार्च, 2026 07:27 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को कार्यकर्ताओं के साथ सोनीपत में सुना। श्री बड़ौली ने वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण के संकल्प को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2.23 लाख करोड़ से अधिक का जनहितकारी बजट पेश किया है जो हरियाणा में विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, किसान और युवा, महिलाएं, छात्र व हर वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप है। श्री बड़ौली ने आम जन के कल्याण के लिए बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया और प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।  


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में गरीब कल्याण से लेकर उद्योग प्रोत्साहन तक समावेशी विकास की मजबूत नींव पेश की है। बजट में ग्रामीण उन्नति और शहरी आधुनिकीकरण का संतुलित समन्वय है। श्री बड़ौली ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप प्रोत्साहन का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया है।  
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा का यह बजट डिजिटल, हरित और नवाचार आधारित भविष्य की तैयारी का बजट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार जनहित में फैसला लेने वाली सरकार है। यही कारण है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने पिछले बजट की 98 प्रतिशत राशि जनहित में खर्च की।


श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले बजट से 10.28 फीसदी अधिक का बजट पेश किया है।  उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मधुमक्खी पालन को भी बागवानी बीमा योजना में लाने का ऐलान किया है। गन्ना किसानों को भी बजट में मुख्यमंत्री ने सौगात दी है। सब्जियों के खराबे पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की है। मुख्यमंत्री ने सैमग्रस्त एक लाख एकड़ जमीन को खेली योग्य बनाने का भी ऐलान किया है। सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजना तैयार करेगी।


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में काम करने वाली सरकार है। बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान हित में नया बिजली निगम बनाने का बड़ा निर्णय लिया है इससे किसानों को आसानी से नए ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दर्जन भर से अधिक ऐसी घोषणाएं की हैं जिनसे किसानों की आय में वृद्धि होगी और किसान सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनेंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक घोषणा की है। नायब सरकार 2000 नए वीटा बूथ खोलेगी जिसमें महिला समूहों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था बजट में की है। लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने इसे 1.80 लाख तक किया है जो सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर एक प्रतिशत टैक्स की छूट दी है।
श्री बड़ौली ने कहा कि “हर नारी स्वस्थ नारी“ योजना के तहत हर जिले में ’स्वस्थ नारी क्लीनिक खोले जाएंगे जिसमें महिलाओं को निशुल्क दवाईयां दी जाएंगी और जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब सभी स्कूलों में डबल डेस्क लगाने के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ताकि बच्चों को टाट पट्टी पर ना बैठना पड़े। ‘‘सुपर 100’’ योजना के तहत मुख्यमंत्री ने सीटें 400 से बढ़ाकर 500 की है इससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं युवाओं को मिलेगी।


श्री बड़ौली ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। 12 जिलों में नए खेल स्टेडियम बनाएं जाएंगे। वहीं हर जिला में एक खेलो इंडिया सेंटर भी खोला जाएगा। खिलाड़ियों के सरकार का यह बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 नई ईएसआई डिस्पेंसरी खोलेगी ताकि श्रमिकों और उनके परिवारों का उचित इलाज हो सके। श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री ने की है। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़

मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी

कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

सोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायलसोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायल

सोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायलसोनीपत में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, गोली लगने से 2 घायल

कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर की बड़ी उपलब्धि, पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर की बड़ी उपलब्धि, पहला ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

हृदयाघात से युवाओं की बढ़ती मौतों पर सरकार जवाब दे: कुमारी सैलजा

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और अफ़्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति : नायब सिंह सैनी