Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की 'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

सेहत

नाखूनों से जिद्दी मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिन में दिखेगा असर

08 सितंबर, 2026 12:03 PM

मेहंदी हाथों में रची हो और रंग गहरा हो जाए तो काफी अच्छा लगता है। मेहंदी हर तीज-त्योहार का हिस्सा बनती है और डिजाइन के साथ उंगलियों के टिप पर लोग भरते हैं। कई बार टिप पर भरने के साथ नाखूनों पर भी मेहंदी लग जाती है, जिससे नेल्स पीलेपन का शिकार हो जाते हैं। मेहंदी हाथ से छूट जाती है लेकिन नाखूनों से जल्दी साफ नहीं होती। वैसे तो आप नेल पॉलिश लगाकर भी पीलापन छिपा सकती हैं लेकिन जो लोग नेल पेंट नहीं लगाते हैं, उन्हें पीले नेल्स बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। ऐसे में हम आपको नाखूनों से मेहंदी का पीला रंग छुड़ाने का सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं। आपको इस तरीके को अपनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और कम सामान और समय में आप नाखूनों को साफ कर सकेंगी।

ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर का तरीका
ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर दीप्ति लखवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर नाखूनों से मेहंदी साफ करने का तरीका बताया है। उन्होंने वीडियो में पूरा तरीका करते हुए दिखाया है और उनके नाखूनों पर इसका साफ असर दिख रहा है। अगर आप भी अपने पीले दिख रहे नाखूनों से परेशान हो चुकी हैं, तो घर पर फटाफट एक क्रीम बना लीजिए।

कैसे करें साफ
नाखून को साफ करने के लिए आपको कुल 4 स्टेप्स फॉलो करने होंगे और ये नुस्खा आपको करीब 3-4 दिन तक रोजाना करना होगा। तभी आपके नाखून साफ और सुंदर दिखेंगे। चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बताते हैं।

  • सबसे पहले आपको एक बाउल में पानी लेना है और उसमें 2 चम्मच नमक घोल देना है। अब अपने नाखूनों को नमक वाले पानी में करीब 15 मिनट तक डुबोकर रखें। ऐसा करने से नाखूनों की गंदगी और रंग फूल जाएंगे। नमक में क्लीनिंग एजेंट्स होते हैं।
  • फिर आपको कोलगेट टूथपेस्ट लेना है और उसे किसी सॉफ्ट ब्रश में लगाकर नाखूनों पर रगड़ें। हल्के हाथों से रगड़ें और ज्यादा पेस्ट न लगाएं। ऐसा करने से किनारों पर जमा रंग निकलेगा और नाखून साफ होंगे।
  • तीसरा स्टेप है कि आपको बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और आधा नींबू का रस चाहिए होगा। दोनों को मिक्स करके क्रीम तैयार करें। ज्यादा नींबू न लें, वरना क्रीम गीली लगेगी। आपकी क्रीम तैयार हो जाए, तब इसे नाखूनों पर चिपका लें और सूखने दें। सूखने पर ये लेयर की तरह दिखेगा और तब आपको किसी रफ तौलिए को गीला करके उसे छुड़ाना है। उसे गीले तौलिए से नाखूनों को अच्छे से पोछ लें।
  • फिर आपको नाखूनों पर नारियल तेल या कोई क्रीम लगाकर उन्हें मॉइश्चराइज करना है। ये स्टेप्स आपको 3-4 दिन लगातार करने होंगे और आपका मेहंदी का जिद्दी रंग बिल्कुल साफ हो जाएगा, साथ ही नाखूनों में जमा मैल, गंदगी भी निकल जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

कब्ज से परेशान है बच्चा? पेट साफ करने में मदद करेंगे ये तरीके

कब्ज से परेशान है बच्चा? पेट साफ करने में मदद करेंगे ये तरीके

बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका

बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका

रूखे-बेजान बालों में जान फूंकने के 5 आसान हेयर वॉश हैक्स बिना महंगे प्रोडक्ट्स के मिलेंगे रेशमी बाल

रूखे-बेजान बालों में जान फूंकने के 5 आसान हेयर वॉश हैक्स बिना महंगे प्रोडक्ट्स के मिलेंगे रेशमी बाल

बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन

बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन

कोलाजेन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, आज से ही खाना शुरू करें

कोलाजेन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, आज से ही खाना शुरू करें

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन

रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन

मेटाबॉलिक जोखिम बढ़ा रहे एनसीडी का खतरा, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

मेटाबॉलिक जोखिम बढ़ा रहे एनसीडी का खतरा, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

एम्स के अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े: 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित

एम्स के अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े: 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित

एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर

एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर