Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

17 जनवरी, 2026 08:33 PM

चंडीगढ़। नगर निगम, चंडीगढ़ के आगामी चुनाव, जो कि 29 जनवरी 2026 को आयोजित किए जाने निर्धारित हैं, को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक ओर जहां प्रशासनिक अधिसूचना एवं सार्वजनिक वक्तव्यों में चुनाव हाथ खड़े करके कराने का उल्लेख है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम सचिवालय द्वारा जारी पत्र में वन बाय वन वोटिंग (व्यक्तिगत मतदान) का उल्लेख किया गया है।

माननीय गवर्नर महोदय द्वारा पूर्व में सार्वजनिक रूप से यह कहा गया था कि इस बार नगर निगम का चुनाव हाथ उठाकर कराया जाएगा। इसी क्रम में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भी मीडिया के माध्यम से यही जानकारी दी गई थी। इसके अलावा, अधिसूचना संख्या MC/Secretary/2026/21 दिनांक 13.01.2026 (एजेंडा ब्रांच) के माध्यम से विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

हालांकि, हाल ही में नगर निगम के सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में श्री रमनीक सिंह बेदी को प्रेसाइडिंग ऑफिसर नियुक्त करते हुए चुनाव प्रक्रिया वन बाय वन वोटिंग के माध्यम से कराने का उल्लेख किया गया है। एक ही चुनाव के लिए दो अलग-अलग प्रक्रियाओं के उल्लेख से निर्वाचित सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

इस विषय को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ से चुनाव प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव की विधि को लेकर एकरूप और स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि यह स्पष्ट किया जाए कि नगर निगम चुनाव जारी अधिसूचना के अनुसार हाथ खड़े करके कराए जाएंगे या व्यक्तिगत मतदान (वन बाय वन वोटिंग) के माध्यम से, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे