Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

राज्यपाल से मिला शिअद प्रतिनिधिमंडल, जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा बताया

17 जनवरी, 2026 08:11 PM

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को यहां पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की और आरोप लगाया कि जेल में बंद पार्टी के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जान को खतरा होने की खुफिया सूचनाओं के बावजूद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए ‘‘कोई ठोस” कदम नहीं उठाया है। शिअद ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पूर्व मंत्री मजीठिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की और कहा कि उसे इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। राज्यपाल को सौंपे गए एक ज्ञापन में शिअद के वरिष्ठ नेताओं ने मजीठिया की जान को ‘‘गंभीर खतरा” होने का जिक्र किया और उनके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। मजीठिया फिलहाल पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं। उन्हें पिछले साल जून में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल के साले हैं। बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, दलजीत सिंह चीमा और गुनीव कौर मजीठिया समेत शिअद के प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा, ‘‘ऐसी खुफिया सूचनाएं हैं कि बब्बर खालासा इंटरनेशनल (बीकेआई) मजीठिया को खत्म कर सकता है, जिसके बाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद मजीठिया और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।” ज्ञापन में कहा गया है कि एक जनवरी को दो डीआईजी ने जेल में मजीठिया से मुलाकात की और बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि जेल परिसर के अंदर आतंकवादी संगठन बीकेआई उन्हें निशाना बनाएगा। शिअद ने यह आरोप भी लगाया कि 15 जनवरी को मजीठिया की पत्नी गुनीव कौर मजीठिया के नाभा जेल जाने के दौरान मुलाकात पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए थे। शिअद ने कहा, ‘‘ऐसी आशंका है कि कैमरों में माइक लगे हुए हैं।” राज्यपाल से मुलाकात के दौरान शिअद प्रतिनिधिमंडल ने एक मीडिया समूह का मुद्दा भी उठाया, जिसने दावा किया है कि प्रर्वतन एजेंसियों के छापों के जरिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने भगवंत मान सरकार पर मीडिया की आवाज दबाने का आरोप लगाया। शिअद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से ‘‘आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से प्रेस की स्वतंत्रता पर किए जा रहे हमले को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया, जो मीडिया समूह के प्रेस और अन्य व्यवसायों पर छापे मारकर उसे डरा रही है।” पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया समूह के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे