Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

पंजाब

भाजपा वफद ने पंजाब राज्यपाल से की मुलाकात, DGP को तलब करने पर दिया जोर

18 जनवरी, 2026 06:13 PM

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के सीनियर लीडरशिप के एक वफद ने रविवार को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और राज्य की गरमायी समस्याओं को लेकर एक मेमोरेंडम सौंपा। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से बिगड़ चुका है और पंजाब गैंगस्टरों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है।

लॉ एंड ऑर्डर और गैंगस्टरवाद

भाजपा ने चिंता जताई कि राज्य में रोजाना हत्याएं हो रही हैं और फिरौती के कॉल आ रहे हैं। उन्होंने गवर्नर से मांग की कि इस मामले में DGP और गृह मंत्री को तलब किया जाए और पूछा जाए कि वे इन हालात से निपटने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मीडिया को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसकी तुलना इमरजेंसी से करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसी पाबंदियां नहीं लगाई थीं और ऐसे हालात चीन जैसे गैर-लोकतांत्रिक देशों में होते हैं।

साथ ही भाजपा नेता केवल ढिल्लों ने ड्रग्स के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लुधियाना के शेरेवाल गांव में एक मां ने भी नशे की वजह से अपना छठा बेटा खो दिया। उन्होंने कहा कि नशा रोकने के सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वफद ने आतिशी वीडियो केस में पंजाब सरकार की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि प्रशासन का इस्तेमाल पर्सनल सियासत के लिए किया जा रहा है।

यहां आपको बता दें कि यह मीटिंग स्टेट प्रधान सुनील जाखड़ की लीडरशिप में होनी थी, लेकिन खराब सेहत के कारण फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण वे शामिल नहीं हो सके। इसी तरह, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा भी मीटिंग में मौजूद नहीं थे, क्योंकि वे मलेरकोटला में एक रैली में शामिल होने गए थे। भाजपा नेताओं ने साफ किया कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर राज्य की संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और इससे पंजाब में हालात और खराब हो रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन