Monday, July 06, 2026
BREAKING
भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अमित शाह करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता

मनोरंजन

Shefali Jariwala के पति पराग का सनसनीखेज दावा: बताई चौंकाने वाली बात, कहा- 'किसी ने मेरी पत्नी पर...'

18 जनवरी, 2026 06:10 PM

कांटा लगा गर्ल और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। अब उनकी मौत के महीनों बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने एक ऐसा दावा किया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। पराग का आरोप है कि शेफाली की मौत प्राकृतिक नहीं थी बल्कि उन पर काला जादू (Black Magic) किया गया था।

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में छलका दर्द
हाल ही में बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पराग त्यागी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपनी पत्नी की यादों के सहारे जी रहे हैं लेकिन उनकी मौत के पीछे की सच्चाई कुछ और है। जहां भगवान हैं वहां शैतान भी है। आज के समय में लोग अपने दुख से उतने दुखी नहीं हैं जितने दूसरों के सुख से हैं। मुझे पूरा यकीन है कि शेफाली पर काला जादू किया गया था। पराग ने दावा किया कि शेफाली के साथ ऐसा दो बार हुआ। पहली बार वे बच गई थीं लेकिन इस बार नकारात्मक शक्तियां बहुत ज्यादा हावी थीं।

मुझे टच करके महसूस होता था कि कुछ गड़बड़ है
पराग ने पॉडकास्ट में बताया कि वे शेफाली की स्थिति को देखकर समझ जाते थे कि कुछ ठीक नहीं है। पराग के अनुसार शेफाली बहुत खुशमिजाज थीं लेकिन अचानक उनके व्यवहार और शरीर में बदलाव महसूस होने लगते थे। पराग ने बताया कि उन्होंने स्थिति बिगड़ते देख घर में विशेष पूजा भी कराई थी लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। उन्होंने कहा, "जब मैं पूजा में बैठता था, तो मुझे स्पष्ट महसूस होता था कि कोई बाहरी शक्ति उन्हें परेशान कर रही है।" हालांकि पराग ने शक जताया कि उन्हें पता है कि यह किसने किया होगा लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया।

कांटा लगा से जीता था करोड़ों का दिल
बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन पिछले साल 27 जून को कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से हुआ था। शेफाली को 2000 के दशक के मशहूर म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातों-रात शोहरत मिली थी। वे 'नच बलिए' और 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद