Sunday, April 26, 2026
BREAKING
AAP में बगावत के बाद साहनी की सफाई: "केजरीवाल से मिलकर आया था, पंजाब से गद्दारी नहीं की हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र की तैयारियां तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत स्तंभ, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी महाविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी कर रहा सुदृढ़ : डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा 700 करोड़ रूपए का शहीद स्मारक बनेगा 1857 की क्रांति का जीवंत प्रतीक : अनिल विज नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा, 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात विकास के नाम पर आंखों पर पट्टी नहीं बांध सकते: विक्रमादित्य सिंह तीन साल में 3823 बार धधके हिमाचल के जंगल, कांगड़ा-शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित

पंजाब

धूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राघव चड्ढा के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन

26 अप्रैल, 2026 06:07 PM

धूरी : धूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया तथा नारेबाजी करते हुए अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि कुछ राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के अधिकारों और हितों के खिलाफ खड़े होकर राज्य के साथ धोखा किया है, जिससे लोगों में भारी रोष है।

इस मौके पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने अपने संबोधन में कहा कि सात राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के हितों के साथ गद्दारी की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राज्य के साथ धोखा करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे और आने वाले समय में उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब के हकों से समझौता करने वालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और समय आने पर लोग ऐसे नेताओं को अपना फैसला सुना देंगे।

मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली ने कहा कि यह प्रदर्शन लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपनी मिट्टी और अधिकारों से गहराई से जुड़े हुए हैं और जो भी उनके हकों पर चोट करेगा, उसका डटकर विरोध किया जाएगा।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पंजाब के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी स्थिति में इनके साथ समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन आगे भी जारी रहेंगे, जब तक पंजाब के हकों की पूरी तरह से रक्षा नहीं हो जाती।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना विरोध जताया और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुष्पिंदर शर्मा, नरेश सिंगला, दर्शन सिंह पाठक, वीरभान, सुखपाल सिंह पाला, बलदेव खालसा, अजैब सिंह हैप्पी, हरप्रीत गिल, तरसेम कलसी तथा नंबरदार पेदनी सहित आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

AAP में बगावत के बाद साहनी की सफाई:

AAP में बगावत के बाद साहनी की सफाई: "केजरीवाल से मिलकर आया था, पंजाब से गद्दारी नहीं की

जालंधर में नशाखोरी के विरुद्ध निकाली पदयात्रा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध ली शपथ

जालंधर में नशाखोरी के विरुद्ध निकाली पदयात्रा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध ली शपथ

पंजाब सरकार ने बेअदबी के खिलाफ ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया: दलवीर सिंह ढिल्लों

पंजाब सरकार ने बेअदबी के खिलाफ ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया: दलवीर सिंह ढिल्लों

‘‘आप’’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

‘‘आप’’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से सुरक्षा वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से सुरक्षा वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी

श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया

श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया

मान सरकार द्वारा बीटी हाइब्रिड नरमा और देसी कपास के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी; खरीफ 2026 के लिए 1.25 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य तय: गुरमीत सिंह खुड्डियां

मान सरकार द्वारा बीटी हाइब्रिड नरमा और देसी कपास के बीजों पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी; खरीफ 2026 के लिए 1.25 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य तय: गुरमीत सिंह खुड्डियां

4.90 लाख से अधिक किसानों के खातों में 15,871.51 करोड़ रुपये की अदायगी: लाल चंद कटारूचक

4.90 लाख से अधिक किसानों के खातों में 15,871.51 करोड़ रुपये की अदायगी: लाल चंद कटारूचक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है