Friday, March 27, 2026
BREAKING
मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल धर्मशाला में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष चिकित्सकों की जिला स्तरीय कार्यशाला पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹13 से ₹3, डीजल पर ₹10 से शून्य- देशवासियों को सीधी राहत : बिंदल

खेल

दीप्ति शर्मा पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने पुरुष वर्ग में मारी बाजी

17 जनवरी, 2024 12:04 PM

दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को दिसंबर, 2023 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के विजेता की घोषणा कर दी। भारत की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला वर्ग का पुरस्कार जीता है। उन्होंने इसके लिए जेमिमा रोड्रिग्स और प्रीशियस मरांज को पछाड़ा। दीप्ति ने पहली बाहर यह अवॉर्ड नाम किया है। दीप्ति आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (अक्तूबर 2022)) ने अंजाम दिया था। दीप्ति ने पिछले महीने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसमें उनके बल्ले से 55 की औसत से 165 रन निकले। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10.81 की औसत से 11 विकेट लिए।

उन्होंने इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भी छाप छोड़ी। उन्होंने दूसरे वनडे में नाबाद 24 रन बटोरने और पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 258/8 के स्कोर पर रोका। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस पुरुष वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने। उन्होंने तैजुल इस्लाम और ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर में पहली बार यह अवॉर्ड जीता। कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पर्थ में तीन, जबकि मेलबोर्न में दस विकेट चटकाए। कमिंस ने दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल लिया। उन्होंने सिडनी में आयोजित अंतिम मैच में भी पंजा खेला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ