Friday, May 23, 2025
BREAKING
आतंकवादी हों या माओवादी, किसी को नहीं बख्शेंगे जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब उत्तर प्रदेश में 10 रोहिंग्या के खिलाफ केस दर्ज पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, PSPCL ने जारी किया नया संदेश पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी! ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये ... जालंधर के इस रेलवे स्टेशन पर माहौल तनावपूर्ण, जांच में जुटी पुलिस MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई के बाद AAP की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पढ़ें... पंजाब में भयानक सड़क हादसा, बुझ गए दो घरों के चिराग Jalandhar: MLA रमन अरोड़ा पर FIR दर्ज, घर किया सील शिक्षा मंत्री ने पंजाब के स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

दुनिया

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से भिड़े ट्रंप, दिखाया गोरे किसानों के नरसंहार का वीडियो, रामफोसा ने ठुकराया

23 मई, 2025 07:28 AM

वाशिंगटन; दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। व्हाइट हाउस में दोनों के बीच मीडिया के सामने तीखी बहस हुई। ट्रंप ने आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका में गोरे किसानों का नरसंहार किया जा रहा है। ट्रंप ने इस बैठक में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अफ्रीकी किसानों के खिलाफ कथित नरसंहार का दावा करते हुए एक भ्रामक वीडियो और कुछ समाचार लेख दिखाए। ट्रंप ने दावा किया कि साउथ अफ्रीका में गोरे लोगों को बड़े पैमाने पर टारगेट किया जा रहा है। इसके कारण लोग अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण अफ्रीका से भाग रहे हैं। उनकी जमीन हड़पी जा रही है और कई मामलों में उन्हें मार दिया जा रहा है।


रामाफोसा को इसके खिलाफ कदम उठाने चाहिए। हालांकि रामाफोसा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि नरसंहार के आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि यह दक्षिण अफ्रीकी सरकार की नीति नहीं है और हिंसा सभी नागरिकों के लिए एक सामान्य समस्या है, न कि केवल श्वेत समुदाय के लिए। वहां सिर्फ गोरे लोगों को नहीं सताया जा रहा है।

ट्रंप ने अचानक लाइट बंद करवा कर चलवाया वीडियो

दोनों राष्ट्रपतियों के बीच दोस्ताना माहौल में मीटिंग शुरू हुई। दोनों नेता के बीच ठीक से बातचीत चल चल रही थी कि अचानक ट्रंप ने अपने स्टाफ से वीडियो चलाने के लिए लाइट्स बंद करने को कहा। इससे रामाफोसा चौंक गए। जब वीडियो शुरू हुआ, तो रामाफोसा ने ट्रंप से इशारों में सवाल किया कि यह क्या है? हालांकि, ट्रंप ने उन्हें इंतजार करने का इशारा किया। ट्रंप ने वीडियो को गोरे लोगों के नरसंहार का सबूत बताते हुए कहा कि इसमें हजारों गोरे किसानों की कब्र दिखाई गई हैं। रामफोसा ने अपना संयम बनाए रखते हुए दावों से इनकार किया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, मास्को में कनिमोझी और क्योटो में संजय झा ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, मास्को में कनिमोझी और क्योटो में संजय झा ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

आपेरशन सिंदूर को जापान-यूएई का साथ, टोक्यो में सांसदों ने आतंकवाद पर बेनकाब किया पाक

आपेरशन सिंदूर को जापान-यूएई का साथ, टोक्यो में सांसदों ने आतंकवाद पर बेनकाब किया पाक

हमास हथियार डाले, तो रोक देंगे हमले, पीएम नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के लिए रखी शर्तें

हमास हथियार डाले, तो रोक देंगे हमले, पीएम नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के लिए रखी शर्तें

भारत और संयुक्त राष्ट्र ने समुद्री क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और लूट की घटनाओं को गंभीर संकट बताया

भारत और संयुक्त राष्ट्र ने समुद्री क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और लूट की घटनाओं को गंभीर संकट बताया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की डेनमार्क की प्रधानमंत्री से मुलाकात, पीएम मोदी का दिया संदेश

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की डेनमार्क की प्रधानमंत्री से मुलाकात, पीएम मोदी का दिया संदेश

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख मुनीर बने फील्ड मार्शल

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख मुनीर बने फील्ड मार्शल

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन पर लंबी बातचीत

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन पर लंबी बातचीत

भारत ने आतंकवाद का विरोध करने में होंडुरास के एकजुटता के संदेश की सराहना की

भारत ने आतंकवाद का विरोध करने में होंडुरास के एकजुटता के संदेश की सराहना की

जेनेवा में 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन, इस बार की थीम ‘वन वर्ल्ड फॉर हेल्थ’

जेनेवा में 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन, इस बार की थीम ‘वन वर्ल्ड फॉर हेल्थ’

उम्मीदों का नया सवेरा, चिकित्सा क्षेत्र में जुड़ा नया अध्याय, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

उम्मीदों का नया सवेरा, चिकित्सा क्षेत्र में जुड़ा नया अध्याय, दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन