Friday, May 23, 2025
BREAKING
आतंकवादी हों या माओवादी, किसी को नहीं बख्शेंगे जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब उत्तर प्रदेश में 10 रोहिंग्या के खिलाफ केस दर्ज पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, PSPCL ने जारी किया नया संदेश पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी! ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये ... जालंधर के इस रेलवे स्टेशन पर माहौल तनावपूर्ण, जांच में जुटी पुलिस MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई के बाद AAP की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पढ़ें... पंजाब में भयानक सड़क हादसा, बुझ गए दो घरों के चिराग Jalandhar: MLA रमन अरोड़ा पर FIR दर्ज, घर किया सील शिक्षा मंत्री ने पंजाब के स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब

MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई के बाद AAP की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पढ़ें...

23 मई, 2025 03:51 PM

जालंधर : पंजाब सरकार ने आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से 'आप' विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज रमन अरोड़ा के घर पर विजिलेंस ने छापेमारी की है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने रमन अरोड़ा पर की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ''भ्रष्टाचार के खिलाफ ZERO TOLERANCE❗️ अपना या पराया, भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। पोस्ट में साफ कहा गया है कि, चाहे कोई अपना ही क्यों न हो, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। मान सरकार के राज में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं! यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


बता दें कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस द्वारा छापेमारी की गई है और उनके घर को सील कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विधायक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए आम लोगों को कथित तौर पर झूठे केसों में फंसा कर नोटिस भिजवाता था और फिर कथित तौर पर पैसे लेकर इन नोटिसों को रफा-दफा करवा देते थे। सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी, चाहे वह कोई आम अधिकारी हो या फिर पार्टी का खुद का विधायक।

ये भी बता दें कि, कुछ दिन पहले पंजाब सरकार ने उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद रमन अरोड़ा ने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अगर सरकार को सही लगा तो उन्होंने सुरक्षा वापस ले ली है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि विधायक रमन अरोड़ा भी रिश्वतखोरी के खेल में शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, PSPCL ने जारी किया नया संदेश

पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, PSPCL ने जारी किया नया संदेश

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी! ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये ...

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी! ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये ...

जालंधर के इस रेलवे स्टेशन पर माहौल तनावपूर्ण, जांच में  जुटी पुलिस

जालंधर के इस रेलवे स्टेशन पर माहौल तनावपूर्ण, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में भयानक सड़क हादसा, बुझ गए दो घरों के चिराग

पंजाब में भयानक सड़क हादसा, बुझ गए दो घरों के चिराग

Jalandhar: MLA रमन अरोड़ा पर FIR दर्ज, घर किया सील

Jalandhar: MLA रमन अरोड़ा पर FIR दर्ज, घर किया सील

Mann Govt On Action: Jalandhar के चर्चित MLA के ठिकानों पर Vigilance की Raid

Mann Govt On Action: Jalandhar के चर्चित MLA के ठिकानों पर Vigilance की Raid

पंजाब सरकार की ओर से कुछ बोर्ड के चेयरमनों में से दो चेयरपर्सन के बाहर से लगाने पर भारतीय जनता पार्टी खरड़ सिटी की ओर से कड़ी नाराजगी गई जताई ।

पंजाब सरकार की ओर से कुछ बोर्ड के चेयरमनों में से दो चेयरपर्सन के बाहर से लगाने पर भारतीय जनता पार्टी खरड़ सिटी की ओर से कड़ी नाराजगी गई जताई ।

पंजाब के किसान की बल्ले-बल्ले! निकली लाखों की Lottery, बजे ढोल-नगाड़े

पंजाब के किसान की बल्ले-बल्ले! निकली लाखों की Lottery, बजे ढोल-नगाड़े

पंजाब का ये Toll Plaza हुआ Free, बिना Toll दिए गुजरने लगे वाहन

पंजाब का ये Toll Plaza हुआ Free, बिना Toll दिए गुजरने लगे वाहन

केजरीवाल ने पंजाबियों से लिए 4 बड़े वादे, कहा-चाहे हमारी जान ...

केजरीवाल ने पंजाबियों से लिए 4 बड़े वादे, कहा-चाहे हमारी जान ...