खरड़ - प्रीत पट्टी
पंजाब सरकार की ओर से पिछले दिनों लगाए गए कुछ बोर्ड के चेयरमनों में से दो चेयरपर्सन के बाहर से लगाने पर भारतीय जनता पार्टी खरड़ सिटी की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई है।
भारतीय जनता पार्टी खरड़ सिटी के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहां कि पंजाब सरकार की ओर से पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चेयर परसन दिल्ली की रीना गुप्ता पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन उत्तर प्रदेश के दीपक चौहान को लगाने पर कडी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा की क्या पंजाब में आम आदमी पार्टी के पास ऐसा कोई भी काबिल चेहरा नहीं है, जिनको इन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सके। उन्होंने कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने अपने आका अरविंद केजरीवाल के कहने पर यह पद भरे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील कर कहा है कि अपने इस फैसले पर वह पुनविर्चार करें और किसी भी पंजाबी को इन औहदों से नवाजें।