Monday, August 03, 2026
BREAKING
सावन का पहला सोमवार आज: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ ट्रंप ने ईरान से नई बातचीत का किया ऐलान, खाड़ी देशों में मध्यस्थता की कोशिशें तेज भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर, मांग मजबूत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं वर्षगांठ, क्लोजिंग सेरेमनी के साथ भारत को सौंपी गई मेजबानी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें क्या है आज का भाव आरबीआई की तीन दिवसीय MPC बैठक आज से शुरू, रेपो रेट पर टिकी सबकी निगाहें CWG 2026 में भारत के 39 मेडल जीतने पर खेल मंत्री ने जताई खुशी, कहा- ‘खेलों में बढ़ रही गहराई’ सेनाओं को सहयोग देने वाली संस्थाओं को भी विकसित होते रहना होगा : राजनाथ सिंह स्थानीय से वैश्विक स्तर की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: पीयूष गोयल सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-'विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही'

सेहत

त्वचा का ख्याल रखता है फलों का राजा आम, विटामिन से भरपूर फल ऐसे बढ़ाता है चेहरे की चमक

03 अगस्त, 2026 03:54 PM

फलों के राजा 'आम' को अक्सर सिर्फ स्वाद और मिठास से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह फल पोषण के मामले में भी काफी खास है। इसमें मौजूद कई विटामिन, मिनरल और प्राकृतिक तत्व शरीर के साथ-साथ त्वचा की सेहत के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग आम को अपनी डाइट के साथ स्किन केयर रूटीन का हिस्सा भी बनाते हैं।

आम में मौजूद गुणों की बात करें, तो इसमें विटामिन-सी शामिल है। यह शरीर में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया में मदद करता है। कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा को मजबूती और लचीलापन देने में अहम भूमिका निभाता है। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कोलेजन का स्तर कम होने लगता है, जिससे त्वचा में महीन रेखाएं और ढीलापन दिखाई दे सकता है। ऐसे में विटामिन-सी त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है।

आम में मौजूद विटामिन-ए भी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल सकता है। यह त्वचा की नई कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया में मदद करता है। इससे त्वचा की मरम्मत बेहतर तरीके से होती है और रूखी या बेजान त्वचा में फर्क देखने को मिलता है।

इसके अलावा, आम में विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो त्वचा को नमी देने में मदद करता है। जिन लोगों की त्वचा ज्यादा सूखी रहती है, उनके लिए विटामिन-ई युक्त चीजें फायदेमंद होती हैं। यह त्वचा की बाहरी परत को पोषण देकर उसे मुलायम बनाए रखने में सहायता करता है।

आम में मौजूद कॉपर, पॉलीफेनोल्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाव में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स त्वचा पर उम्र बढ़ने के संकेतों को बढ़ाता हैं। इसलिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें त्वचा की देखभाल में उपयोगी मानी जाती हैं।

आम के सिर्फ गूदे में ही नहीं, बल्कि इसकी गुठली और छिलके में भी कुछ उपयोगी तत्व पाए जाते हैं। आम की गुठली से बनने वाले मैंगो बटर में फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को नमी देने वाले प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। कई कॉस्मेटिक कंपनियां भी मैंगो बटर का उपयोग मॉइस्चराइजर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स में करती हैं।

त्वचा की देखभाल के लिए आम का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। आम के गूदे को दही या शहद के साथ मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है। यह त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद करता है। वहीं, आम के गूदे में ओट्स या अन्य प्राकृतिक चीजें मिलाकर हल्का स्क्रब भी तैयार किया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।

हालांकि आम के फायदे होने के साथ कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। आम में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। बहुत ज्यादा मात्रा में आम खाने से कुछ लोगों में त्वचा पर तेलीयपन या मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा पहले से ऑयली है या जिन्हें एक्ने की समस्या रहती है, उन्हें संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

कुछ लोगों को आम के रस, छिलके या गूदे से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका इस्तेमाल करें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

कॉफी का सहारा, मीठे की चाह और बेवजह गुस्सा... कहीं कम नींद तो नहीं इसकी वजह?

कॉफी का सहारा, मीठे की चाह और बेवजह गुस्सा... कहीं कम नींद तो नहीं इसकी वजह?

मानसून में क्यों बढ़ रहे हैं फ्लू के मामले? एम्स के डॉक्टर ने बताए लक्षण और बचाव के उपाय

मानसून में क्यों बढ़ रहे हैं फ्लू के मामले? एम्स के डॉक्टर ने बताए लक्षण और बचाव के उपाय

बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ, नए शोध में खुलासा

बच्चों की बातचीत का पैटर्न बताता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ, नए शोध में खुलासा

50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों में नींद की समस्या आम, काम का तनाव बना बड़ी वजह

50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों में नींद की समस्या आम, काम का तनाव बना बड़ी वजह

मधुमेह, कब्ज और तनाव में लाभकारी 'अर्ध मत्स्येन्द्रासन', जाने इसके लाभ

मधुमेह, कब्ज और तनाव में लाभकारी 'अर्ध मत्स्येन्द्रासन', जाने इसके लाभ

मिलावटी सरसों का तेल बन सकता है जानलेवा! FSSAI ने बताया घर बैठे पहचानने का आसान तरीका

मिलावटी सरसों का तेल बन सकता है जानलेवा! FSSAI ने बताया घर बैठे पहचानने का आसान तरीका

सुबह उठते ही सिरदर्द क्यों होता है, ये 6 कारण तो नहीं? तुरंत जानिए

सुबह उठते ही सिरदर्द क्यों होता है, ये 6 कारण तो नहीं? तुरंत जानिए

चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक

चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक

बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका