Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

तेल मार्ग पर खतरा: चीन का आरोप-अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई से होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित

02 अप्रैल, 2026 07:10 PM

चीन ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मौजूदा हालात के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। बीजिंग के अनुसार ईरान पर दोनों देशो की सैन्य कार्रवाई की वजह से होर्मुज लगभग बंद पड़ा है। चीन का कहना है कि ये हमले ही इस समस्या की “जड़” हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार देर शाम (स्थानीय समयानुसार) यूएस वासियों के नाम संबोधन में होर्मुज की जिम्मेदारी उठाने से पल्ला झाड़ लिया (जबकि पहले वो इस पर अधिकार जताने की बात करते थे)। ट्रंप ने कहा कि जो लोग इस प्रमुख शिपिंग मार्ग से तेल प्राप्त करते हैं उन्हें “इस मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी” खुद ही उठानी चाहिए।

जब पत्रकारों ने चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से ट्रंप की इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा: “होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट की मूल वजह, यूएस-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अवैध सैन्य अभियान हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव की जड़ गैरकानूनी सैन्य कार्रवाई है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।”

इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से तुरंत संघर्ष विराम की अपील की। माओ निंग ने कहा कि सैन्य कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संघर्ष बढ़ाना किसी के हित में नहीं है और सभी पक्षों को तुरंत सैन्य अभियान रोक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देशों को संयम बरतते हुए बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।

इस बीच मौजूदा हालात का सही हल निकालने के लिए ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने 35 देशों की बैठक बुलाई है, जिसमें अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए कूटनीतिक विकल्पों पर चर्चा करेंगे। बैठक में अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों के साझेदार शामिल हैं।

स्टार्मर के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाधित तेल आपूर्ति को दोबारा सुचारू करना है। स्टार्मर स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि ब्रिटेन युद्ध का हिस्सा नहीं बनेगा, लेकिन ऊर्जा सुरक्षा के लिए कूटनीतिक कदम जरूर उठाएगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें