Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

खेल

तेजस्विन शंकर ने एरिजोना एथलेटिक्स मीट में ऊंची कूद स्पर्धा जीती

05 मई, 2024 04:50 PM

एरिजोना  भारत के तेजस्विन शंकर ने यूएसएटीएफ थ्रो फेस्टिवल फेस्टिवल 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में 2.23 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ जीत हासिल की।
शनिवार को एरिजोना विश्वविद्यालय के रॉय पी. ड्रैचमैन स्टेडियम में हुई स्पर्धा में संयोग से शीर्ष तीन एथलीटों ने समान 2.23 मीटर का मार्क दर्ज किया। अमेरिका के अर्नेस्ट सियर्स दूसरे और मैक्सिको के रॉबर्टो विल्चेस तीसरे स्थान पर रहे।
भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को पहले प्रयास में ही क्लियरेंस हासिल करने के कारण विजेता घोषित किया गया। जबकि सियर्स और विल्चेस ने क्रमशः अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में यह मार्क दर्ज किया था।
तेजस्विन शंकर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.29 मीटर है, जो 2018 में हासिल किया गया एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
इस बीच, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सर्वेश कुशारे ने यूएसएटीएफ थ्रो फेस्टिवल में 2.13 मीटर की दूरी तय करके पांचवां स्थान हासिल किया, जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.27 मीटर और पिछले महीने कैलिफोर्निया में माउंट सैक रिले में हासिल किए गए 2.23 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम है।
एरिजोना में कुशारे 2.18 मीटर के निशान को पार करने के अपने तीनों प्रयासों में विफल रहे।
उल्लेखनीय है कि 25 वर्षीय तेजस्विन शंकर ने इस वर्ष पांच स्पर्धाओं में भाग लिया है, वर्तमान में रोड टू पेरिस 2024 में 63वें स्थान पर हैं। पांच में से, तेजस्विन शंकर ने तीन मीट जीती हैं - फरवरी में बेल्जियम में अंतरराष्ट्रीय ऊंची कूंद गाला एल्मोस और मार्च में कंसास में शॉकर स्प्रिंग इनविटेशनल। पिछली तीन प्रतियोगिताएँ अमेरिका में हुई हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी