Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सेहत

तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे

19 अगस्त, 2026 10:34 AM

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय काफी कम होता जा रहा है। काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और लगातार भागती दिनचर्या का असर मन पर भी पड़ता है। कई बार बिना किसी खास वजह के बेचैनी महसूस होने लगती है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है या किसी काम में मन लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ मिनट खुद के लिए निकालना काफी मददगार हो सकता है। इसी को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों को ध्यान (मेडिटेशन) को अपनी रोज की दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इसमें बताया गया है कि मेडिटेशन मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने का आसान तरीका है। मंत्रालय के मुताबिक, रोज कुछ समय मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलती है, सोच को स्थिर रखने में मदद मिलती है और व्यक्ति अपने आसपास और अपने विचारों के प्रति ज्यादा सजग रहता है। इसके नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे मन को एक जगह टिकाने की क्षमता बेहतर होती है।


मेडिटेशन का सबसे पहला फायदा मन को शांत रखने में मिलता है। जब हम दिनभर काम करते हैं तो दिमाग में एक साथ कई बातें चलती रहती हैं। कभी काम की चिंता होती है तो कभी घर या भविष्य को लेकर ख्याल आते रहते हैं। मेडिटेशन के दौरान कुछ समय के लिए इन बातों को हटाकर सिर्फ अपनी सांसों पर ध्यान देने की कोशिश की जाती है। इससे दिमाग को थोड़ी देर आराम मिलता है और लगातार चल रहे विचारों की रफ्तार कम होती है। जिससे मेडिटेशन करने के बाद मन हल्का और शांत महसूस होता है।


मेडिटेशन डर, गुस्सा, उदासी और चिंता जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूरी बनाने में भी मदद करता है। जब कोई व्यक्ति परेशान होता है तो वह उसी बात के बारे में बार-बार सोचता रहता है। मेडिटेशन के दौरान उसे धीरे-धीरे अपना ध्यान सांसों पर वापस लाने का अभ्यास करना होता है। रोज ऐसा करने से व्यक्ति अपने विचारों को समझना सीखता है। इससे किसी बात पर तुरंत गुस्सा करने या घबराने के बजाय शांत होकर सोचने की आदत बनती है।
मेडिटेशन सकारात्मक सोच को बढ़ाने में भी मदद करता है। जब मन लगातार परेशान रहता है तो हर चीज नकारात्मक लगने लगती है। मेडिटेशन व्यक्ति को कुछ समय के लिए खुद के साथ शांत बैठने का मौका देता है। इस दौरान वह अपने विचारों को समझने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे इससे छोटी परेशानियों को लेकर ज्यादा सोचने की आदत कम होती है और मन को शांत रखने में मदद मिलती है।


एकाग्रता बढ़ाने में भी मेडिटेशन उपयोगी होता है। मेडिटेशन करते समय व्यक्ति को बार-बार अपना ध्यान सांसों पर लगाना होता है। शुरुआत में मन बार-बार भटकेगा, लेकिन हर बार ध्यान को वापस उसी चीज पर लाने की कोशिश की जाती है। यही अभ्यास धीरे-धीरे मन को एक जगह टिकाने में मदद करता है। इसका फायदा पढ़ाई, काम या किसी दूसरे जरूरी काम में भी मिल सकता है।
मेडिटेशन याददाश्त को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। जब दिमाग में बहुत ज्यादा बातें एक साथ चलती हैं तो किसी काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। कुछ समय शांत बैठने और सांसों पर ध्यान देने से मन को आराम मिलता है। इससे व्यक्ति चीजों को ज्यादा साफ तरीके से सोचने की कोशिश कर सकता है।
मेडिटेशन का फायदा शरीर को भी मिलता है। जब मन तनाव में होता है तो शरीर भी थका हुआ महसूस कर सकता है। कुछ समय शांत बैठने और धीरे-धीरे सांस लेने से शरीर को आराम मिलता है। इससे मानसिक थकान कम महसूस होती है और व्यक्ति को ताजगी का अनुभव होता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे

तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च

सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च

शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा

शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है एनीमिया का खतरा

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत