Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

डॉक्टर ने बताया पेट से जुड़ी ये 3 गलतियां कभी ना करें, बिगाड़ देंगी डाइजेशन सिस्टम

05 जुलाई, 2026 12:02 PM

Protect your Digestive health: गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ ने शेयर किया कि अपने पाचन सिस्टम को हमेशा ठीक रखना है तो ये 3 चीजों को हमेशा अवॉएड करें।
पेट खराब हो तो पूरा शरीर थका हुआ और बीमार सा लगता है। बीमारियों से दूर रहने के लिए डाइजेशन का सही रहना जरूरी है। लेकिन लोग इसे सही रखने पर फोकस नहीं करते। नतीजा कभी पेट दर्द, कभी कब्ज,एसिडिटी, सीने में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्या परेशान करती है। जिससे निपटने के लिए ज्यादातर लोग गोलियों पर निर्भर रहते हैं। जबकि पाचन ऐसी चीज है जो पूरी तरह से आपके खानपान और आदतों पर टिकी है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ ने शेयर किया है कि अपनी डाइजेस्टिव हेल्थ सुधारनी है तो 3 काम जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ये आपके पाचन सिस्टम को बिगाड़ देती है। सबसे खास बात कि डॉक्टर की बताई ये बातें रिसर्च अप्रूव हैं और स्टडी कहती हैं कि इन चीजों से पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है।

स्टूल सॉफ्ट करने वाली दवा
द स्टमक डॉक नाम के इंस्टाग्राम पेज पर गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ ने शेयर किया है कि Colace नाम की दवा जो कि लैक्सेटिवल डॉक्यूसेट सोडियम है, स्टूल को सॉफ्ट करने का काम करती है। स्टडी के बताती है कि प्लेसिबो से बेहतर नहीं है। अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट में पब्लिश स्टडी के मुताबिक डॉक्यूसेट आपके लैट्रिन को सॉफ्ट करता है ये केवल एक गलतफहमी है, क्लीनिकल ट्रायल में पाया गया कि ये प्लेसिबो से ज्यादा बेहतर नहीं है। मरीज कई दूसरे स्टूल सॉफ्टनिंग थेरेपी से भी आराम पा सकते हैं।

कब्ज को सही करना है और स्टूल सॉफ्ट करना है तो दूसरे सप्लीमेंट्स का यूज करना बेहतर है जैसे ईसबगोल की भूसी, जो फाइबर इनटेक को पूरा करती है, साथ ही फिजिकल एक्टीविटी बढ़ाना जरूरी है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं कब्ज दूर रखने वाले फ्रूट जैसे कीवी को रोजाना खाना चाहिए।

दवाएं, जो बिगाड़ देंगी डाइजेशन
आपके डाइजेशन सिस्टम को बिगाड़ने में कुछ दवाओं का भी योगदान होता है, जैसे Ibuprofen and Naproxen। लगातार लंबे टाइम तक इन दवाओं को खाने से नुकसान होता है। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया कि उन्होंने कई अल्सर ब्लीडिंग के केस ट्रीट किए हैं क्योंकि ये दवाएं ब्लड थिनर का काम करती है और काफी सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है। क्लीनिकल मेडिसिन में पब्लिश स्टडी के मुताबिक नॉन स्टेरॉएड एंटी इंफ्लेमेटरी दवाएं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, पेप्टिक अल्सर जैसी बीमारियों का कारण हो सकती है।

गले में निगलने की समस्या
अगर किसी को खाना निगलने में दिक्कत हो रही तो इस समस्या को बिल्कुल भी इग्नोर ना करें। फौरन अपर एंडोस्कोपी टेस्ट करवाएं और पता करें कि आखिर इस समस्या का कारण क्या है।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान