Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

हरियाणा

डीएपी-यूरिया में हो रही कालाबाजारी व टैगिंग को लेकर बीकेई ने डीडीए को दिया चेतावनी पत्र

21 जून, 2025 02:07 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने गांव मीठड़ी में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने उप कृषि निदेशक सिरसा को डीएपी, यूरिया खाद में हो रही कालाबाजारी व टैगिंग रोकने के लिए चेतावनी पत्र लिखा है। औलख ने कहा कि शुक्रवार को इफको यूरिया का सिरसा में रैक लगना है, जिसकी सप्लाई ज्यादातर इफको सेंट्रो, सीएमएस सेंट्रो, ग्रामीण कोऑपरेटिव सोसायटियों में दी जाएगी। इन बिक्री केंद्रों से लगातार किसानों की शिकायती आ रही है कि उन्हें डीएपी व यूरिया के साथ जबरन चाय पत्ती, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व सागरिका इत्यादि उत्पाद दिए जा रहे हैं। औलख ने कहा कि हरियाणा सरकार व कृषि विभाग को ठेंगा दिखाकर यह लोग सरेआम किसानों के साथ धोखाधड़ी व लूट कर रहे हैं रिश्वतखोर व भ्रष्ट कृषि अधिकारियों को भी सरकार ने छूट दे रखी है। पैसों के लालच में भ्रष्ट कृषि विभाग सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद करके बैठा है। विभाग की नाक तले किसानों के साथ लूट हो रही है। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नकली व निम्न क्वालिटी के बीज, फर्टिलाइजर, बायोफर्टिलाइजर व पेस्टीसाइड बनाने वाली कंपनियों का भंडाफोड़ करते हुए उन पर कार्रवाई की थी। उनमें इफको कंपनी की सागरिका नामक खाद सहित कई उत्पाद शामिल हैं, जो किशनगढ़ क्षेत्र में बनाई जा रही थी और जिनकी हरियाणा में भी धड़ल्ले से सप्लाई हो रही है। इफको कंपनी के एमडी की धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही सीबीआई जांच चल रही है । कृषि मंत्री मीणा की कार्रवाई के अनुसार राजस्थान से बनी नकली सागरिका सिरसा के किसानों को बर्बाद करने के लिए जबरन बेची जा रही है। हम कृषि विभाग सिरसा से अपील करते हैं कि इफको की सागरिका खाद की जांच कराई जाए और रिजल्ट आने तक इसकी बिक्री पूर्ण रूप से बंद की जाए। सभी सरकारी, सहकारी व प्राइवेट आधारों पर डीएपी व यूरिया की साथ हो रही टैगिंग व कालाबाजारी को बंद करवाया जाए। इस मौके पर गांव मिठड़ी से बोहड़ सिंह मिठड़ी, हरपाल सिंह, बलदेव सिंह, दलविंदर सिंह, भोला सिंह, सुखदेव सिंह, गोपी सिंह, सुखबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, काका सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : राजेश नागर

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

पंचकूला में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल : डॉ. सुमिता मिश्रा

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

नायब सिंह सैनी ने रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों को दिया जोर, 550 करोड़ की खरीद में 80 करोड़ की बचत

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

नगर निगम पंचकूला FD घोटालाः कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा