Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा में इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर, सरकार से परियोजनाओं के लिए मिले 1700 करोड़...

11 दिसंबर, 2025 02:23 PM

चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों को मजबूत और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य के शहरी विकास को गति देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार महानगरीय विकास प्राधिकरणों को ईडीसी फंड से कुल 1700 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहरीकरण को एक अवसर के रूप में देख रही है और नागरिकों को विश्वस्तरीय सड़कें, बेहतर जलापूर्ति, उन्नत सीवरेज सिस्टम और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी प्रदान करना उसकी प्राथमिकता है। बजट 2025-26 के दौरान बाहरी विकास कार्यों के लिए 3000 करोड़ रुपये ईडीसी फंड से आवंटित करने की घोषणा की गई थी। यह फंड शहरी एस्टेट्स में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उपयोग किया जा रहा है।

 सैनी ने बताया कि वित्त वर्ष के शुरुआती चरण में ही राज्य के विभिन्न महानगरीय विकास प्राधिकरणों को 1500 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब 1700 करोड़ की यह नई राशि शहरी परियोजनाओं को और गति देगी। एचएसवीपी को 700 तथा गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी को 700 करोड़ मिले हैं। फरीदाबाद अथॉरिटी को 170 करोड़, पंचकूला को 30, सोनीपत को 80 तथा हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी को 20 करोड़ का फंड मिला है। इन निधियों का उपयोग शहरी गलियों से लेकर मेन रोड नेटवर्क, ओवरहेड टैंक से लेकर पाइपलाइन विस्तार, ड्रेनेज सुधार से लेकर मास ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी तक अनेक परियोजनाओं में किया जाएगा।

इससे शहरी जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य के महानगरीय विकास प्राधिकरणों को 2188 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए गए थे, जिसके तहत कई परियोजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निधियों से शहरी विकास की गति कई गुना बढ़ेगी और हरियाणा के शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नई पहचान बनाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान