Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा, कहा- हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो

12 दिसंबर, 2025 05:52 PM

लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदूषण पर हम क्या करने वाले हैं इस पर बात हो, न कि आरोप- प्रत्यारोप हो। इस मुद्दे पर हम सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

राहुल गांधी ने केंद्र के सामने जताई चिंता
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा कि वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए उसका अगले चार-पांच साल का प्लान क्या है और उन्होंने इस योजना को सदन के पटल पर रखने की मांग की। अधिकांश बड़े शहर जहरीली हवा की चादर में लिपटे हुए हैं।" उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है, लोग कैंसर से पीड़ित हैं, और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने ज़ोर दिया कि यह कोई वैचारिक या राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के लोगों के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने सदन में सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की, क्योंकि "इस बात पर सभी सहमत होंगे कि वायु प्रदूषण से हो रहे नुकसान पर हम सभी सहयोग करना चाहेंगे।"

'ब्लेम गेम' छोड़िए, साथ मिलकर हल निकालिए
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि प्रदूषण का कोई रास्ता निकाला जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि एक-दूसरे पर दोष मढ़ने की बजाय, सरकार और विपक्ष को बैठकर इस मुद्दे पर समाधान ढूंढना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर देश के हर शहर के लिए प्रदूषण से निपटने की अलग-अलग और विशिष्ट योजनाएं बनाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से पहल करने की भी अपील की। राहुल गांधी ने कहा, "मेरा मानना है कि बेहतर यही होगा कि हम यह न कहें कि आपने क्या नहीं किया और न ही आप यह कहें कि हमने क्या नहीं किया, बल्कि सीधे इस बात पर ध्यान दें कि हम भविष्य में भारत के लोगों के लिए क्या करने जा रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस