Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

Himachal: मंडी की लाइफलाइन को बचाने खुद ग्राऊंड जीरो पर उतरे डिप्टी CM, जानिए क्या है 970 मीटर वाला प्लान

12 दिसंबर, 2025 05:24 PM

मंडी : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कड़े कदम उठाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने मंडी शहर को पानी पहुंचाने वाली ऊहल नदी पेयजल योजना का सकोर गांव के समीप निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पाइपलाइन के रिलाइनमैंट और स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति मिल सके।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हाल की बरसात और आपदा के दौरान पहाड़ दरकने से 28 किलोमीटर लंबी इस मुख्य पाइपलाइन को भारी नुक्सान पहुंचा था। विशेषकर सकोर गांव के पास लगभग 300 मीटर के दायरे में भूस्खलन के कारण सड़क और पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी, जिससे मंडी शहर की जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की विशेषज्ञ टीम से इसका निरीक्षण करवाया गया था। टीम के सुझावों के आधार पर अब लाइन का रिलाइनमैंट कार्य शुरू किया गया है।

योजना के तहत भूस्खलन वाले खतरनाक हिस्से को बाईपास करते हुए अब 450 मिलीमीटर व्यास की 970 मीटर लंबी नई ग्रैविटी मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नई लाइन बिछने से बार-बार होने वाली टूट-फूट की समस्या खत्म होगी, वहीं बार-बार की मुरम्मत पर होने वाला खर्च बचेगा। इसके साथ ही मंडी शहर की 50 हजार से अधिक की आबादी को हर मौसम में बिना रुकावट पानी मिलेगा।

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि रियागड़ी से मंडी तक आने वाली इस योजना से शहर को प्रतिदिन 16 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आपूर्ति की जाती है। उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह योजना शहर की लाइफलाइन है, इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि काम जल्द पूरा हो और लोगों को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य ने प्रस्तावित कार्य का ब्यौरा दिया। इस मौके पर मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर सहित विभाग के अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान