Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप ने ‘एंटी-इंडिया’ मुस्लिम सांसद को बताया कचरा, कहा- नफरत फैलाती हो..."भाई से निकाह किया" ! अमेरिका से दफा हो जाओ

04 दिसंबर, 2025 07:35 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कैबिनेट बैठक में सोमालिया और सोमाली-अमेरिकियों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “सोमालिया में लोगों के पास कुछ नहीं है, वे बस एक-दूसरे को मारते रहते हैं, उनका देश खराब है और वहां से बदबू आती है। ऐसे लोगों को हम अपने देश में नहीं चाहते।” ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका “कचरा जैसे प्रवासियों को” आने देता रहा, तो देश गलत रास्ते पर चला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमाली-अमेरिकी अमेरिका में “कोई योगदान” नहीं देते।

इल्हान उमर पर फिर हमला
ट्रंप ने मिनेसोटा की डेमोक्रेट मुस्लिम सांसद इल्हान उमर जो सोमालिया से आई हैं को “कचरा” कहते हुए कहा कि उन्हें “अपने मूल देश वापस भेज देना चाहिए।” ट्रंप ने उनके दोस्तों को भी “कचरा” बताया और कहा कि वे अमेरिका से नफरत फैलाती हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते 1991 से चली आ रही सोमालियों की डिपोर्टेशन-सेफ्टी भी खत्म कर दी, जबकि उस समय सोमालिया गृहयुद्ध जैसी अराजकता झेल रहा था।ट्रंप ने यह आरोप भी लगाया कि मिनेसोटा में कुछ सोमाली समूहों ने कोविड कार्यक्रमों के तहत बच्चों के भोजन के नाम पर टैक्सपेयर्स का पैसा हड़पने की साजिशें रचीं।

कौन हैं इल्हान उमर?
इल्हान उमर मिनेसोटा के 5वें डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक सांसद हैं और 2019 से अमेरिकी कांग्रेस में हैं। वह पहली सोमाली-अमेरिकन मुस्लिम महिला हैं जो कांग्रेस तक पहुंचीं। वे प्रोग्रेसिव नीतियों जैसे यूनिवर्सल हेल्थकेयर, स्टूडेंट लोन माफी, मिनिमम वेज बढ़ाने की मुक़र्रर समर्थक हैं।

जन्म व पृष्ठभूमि
जन्म: 4 अक्टूबर 1982, मोगादिशू (सोमालिया)
1991: गृहयुद्ध के दौरान परिवार के साथ भागना पड़ा
1991–1995: केन्या के रिफ्यूजी कैंप में रहीं
1995: अमेरिका का आगमन
1997: मिनेसोटा में बस गईं
2000: अमेरिकी नागरिक बनीं
शिक्षा: नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी (पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल स्टडीज़)
2016: मिनेसोटा हाउस में पहली सोमाली-मुस्लिम विधायक
2018: अमेरिकी कांग्रेस पहुँचीं
भारत के खिलाफ 'जहर उगलने' का विवाद
इल्हान उमर को भारत में अक्सर ‘एंटी-इंडिया’ माना जाता है, क्योंकि—
2019 में आर्टिकल 370 हटाने की निंदा की
2022 में पीओके का दौरा कर भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया
2022–2023 में धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रस्ताव लाकर भारत की आलोचना की
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का बहिष्कार किया
खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर मामले में कनाडा की लाइन का समर्थन किया
राहुल गांधी से मुलाकात (2024) को भारतीय राजनीति में बड़ा विवाद बना दिया गया।

क्या है भाई से निकाह' विवाद ?
यह इल्हान उमर के खिलाफ सबसे पुराना और विवादित आरोप है। दावा है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक पति अहमद हिरसी से अलग होकर 2009 में अहमद नूर सईद एल्मी जो कथित तौर पर उनके “सौतेले भाई” बताए जाते हैं से शादी की ताकि उन्हें अमेरिका में रहने का फायदा मिल सके। लेकिन इस आरोप की कभी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। कई फैक्ट-चेक एजेंसियों ने इसे खारिज किया। इल्हान ने भी इसे “इस्लामोफोबिक षड्यंत्र” कहा है। ट्रंप इस आरोप को बार-बार चुनावी मुद्दा बनाते रहे हैं और इसे फिर से उठाकर इल्हान उमर पर हमला तेज कर दिया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर