Thursday, July 02, 2026
BREAKING
हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

दुनिया

ट्रंप ने पहले साल की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- ‘यह अमेरिका का स्वर्णकाल’

25 फ़रवरी, 2026 10:41 AM

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। ट्रंप ने इस दौरान अपने एक साल के शासन की उपलब्धियां गिनाईं। भावी नीतियां और योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा, ”यह देश का स्वर्णकाल है। अब से पहले इतना बेहतर कभी नहीं हुआ।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका की स्वतंत्रता को 250 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की स्वतंत्रता को 250 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी देश अमेरिका जैसा नहीं है। सीमाएं सुरक्षित की गई हैं। घुसपैठ पर रोक लगी है। इस दौरान डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप के भाषण के विरोध में सदन से वॉकआउट किया। इसके जवाब में रिपब्लिकन सांसदों ने नारेबाजी की।

अमेरिका में अपराध घटा है
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला आधिकारिक स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन अमेरिकी कैपिटल के हाउस चैंबर में किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में अपराध घटा है। साल में पूरा देश बदल गया है। इससे पहले ऐसा किसी ने नहीं किया है। महंगाई पर अंकुश लगा है। लोगों की आय बढ़ने के साथ अर्थव्यवस्था की मजबूत हो रही है। दुश्मन घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ महीने में एक भी अवैध घुसपैठ की घटना नहीं हुई है।

बाइडन सरकार ने हमें खराब अर्थव्यवस्था दी थी
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में खतरनाक फेंटानिल ड्रग की आमद में 56 प्रतिशत की कमी आई है। देश में हत्या दर में भी ऐतिहासिक कमी आई है और यह 125 साल में सबसे कम है। राष्ट्रपति ने कहा, बाइडन सरकार ने हमें खराब अर्थव्यवस्था दी थी, लेकिन हमने महंगाई को कम किया और पिछले पांच साल में यह सबसे कम है। गैसोलीन की कीमतों में भी भारी कमी आई है और कई राज्यों में यह 2.30 डॉलर से भी कम है। मोर्गेज रेट भी बेहद कम है।

यह एक ऐसा बदलाव है जो सदियों के लिए है
राष्ट्रपति ने भाषण की शुरुआत में कहा, “आज रात सिर्फ एक साल बाद मैं पूरे सम्मान और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा, और यह एक ऐसा बदलाव है जो सदियों के लिए है। हम कभी भी उस जगह वापस नहीं जाएंगे जहां हम कुछ समय पहले थे।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें