Friday, July 03, 2026
BREAKING
India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव

दुनिया

ट्रंप और ग्रीन के बीच जुबानी जंग जारी, रिपब्लिकन नेता ने धमकी देने का लगाया आरोप

17 नवंबर, 2025 07:23 AM

नई दिल्ली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'मागा' की कट्टर समर्थक और लंबे समय से रिपब्लिकन सहयोगी रहीं मार्जोरी टेलर ग्रीन से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद टेलर ग्रीन ने शनिवार को कहा कि निजी सुरक्षा कंपनियों ने उनसे संपर्क करके चेतावनी दी है।

ग्रीन का यह बयान ट्रंप के जॉर्जिया की प्रतिनिधि से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा के बाद आया है। ग्रीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति द्वारा मेरे खिलाफ धमकियों को हवा दी जा रही है और उसे बढ़ावा दिया जा रहा है।"

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि यह वह व्यक्ति है, जिसका मैंने समर्थन किया था और जिसे निर्वाचित होने में मदद की थी।

ग्रीन ने कहा, "मुझ पर हुए हमलों के कारण मुझे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं और कई लोगों को दोषी ठहराया गया है, जो इसी तरह की बयानबाजी से प्रभावित होकर कट्टरपंथी बन गए थे। इस बार यह धमकी अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से आई है।"

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "एक महिला होने के नाते, मैं पुरुषों की धमकियों को गंभीरता से लेती हूं। अब मुझे थोड़ा-बहुत समझ आ गया है कि जेफरी एपस्टीन और उसके गिरोह की शिकार महिलाओं को कितना डर और दबाव महसूस होता होगा।"

एक्स पोस्ट में, ग्रीन ने बढ़ते औसत किराने के बिलों का एक चार्ट पोस्ट करते हुए कहा कि यह मेरे सभी रिपब्लिकन सहयोगियों के लिए अंतिम चेतावनी है। उन्होंने कहा, "आप मंगलवार को एपस्टीन की फाइलें जारी करने के लिए 'नहीं' वोट देंगे और अमेरिका में भारी आक्रोश का सामना करेंगे। रिपब्लिकन को महिलाओं का समर्थन नहीं मिलता और यह इसका एक आदर्श उदाहरण है।"

दरअसल, ग्रीन एपस्टीन फाइल से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का समर्थन करती हैं। इसी वजह से ग्रीन और ट्रंप के बीच जुबानी जंग चल रही है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मार्जोरी गद्दार ग्रीन हमारी महान रिपब्लिकन पार्टी के लिए कलंक हैं।"

सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रंप ने 'पागल मार्जोरी' भी बताया। इसके साथ ही कहा कि अगर सही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा तो वह अगले मध्यावधि चुनाव में उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर