अहमदाबाद। शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह फैसला लिया गया। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, वहीं कुछ पुराने खिलाडिय़ों की वापसी हुई है। शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद एक बड़ा बयान दिया है।
गिल ने सीएसके के खिलाफ टॉस के वक्त कहा, टेस्ट टीम की कप्तानी की चुनौती पाने के लिए रोमांचित हूं। यह हमारे लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक सीरीज होने जा रही है।