Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

टी-20 विश्व कप के लिए किसका दावा मजबूत, पढ़ें

25 अप्रैल, 2024 12:41 PM

आईपीएल 2024 में देश को नए खिलाड़ी मिल रहे हैं। कई ऐसे उभरते प्लेयर सामने आए हैं, जो भारतीय क्रिकेट का भविष्य हो सकते हैं, जबकि कइयों की परफार्मेंस पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। खैर, आईपीएल का सीजन जारी है और खिलाडिय़ों की परफार्मेंस पर भी सबकी नजर है। इन सब में बीसीसीआई की सबसे ज्यादा नजर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑलराउंडर और विकेटकीपर बल्लेबाजों पर है।

चूंकि जून में टी-20 विश्व कप प्रस्तावित है, जो कि अमरीका और वेस्टइंडीज में होना तय हुआ है। ऐसे में बीसीसीआई ऐसे खिलाडिय़ों को ढूंढ रहा है, जो भारत के लिए विश्वकप जिता सकें। विकेटकीपिंग की बात करें तो अब तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में रनों के हिसाब से ऋषभ पंत सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 342 रन बनाए हैं। इसी तरह संजू सैमसन ने आठ मैचों में 314 रन, केएल राहुल ने 300 रन, दिनेश कार्तिक ने 251 और इशान किशन ने अब तक 192 रन बनाए हैं। ऐसे में ऋषभ पंत की दावेदारी सबसे मजबूत है।
ऋषभ पंत
एक्सीडेंट के बाद खेलने आए ऋषभ पंत के लिए आईपीएल सीजन सबसे अच्छा चल रहा है। उन्होंने नौ मैचों में अब तक 342 रन बनाए हैं। वल्र्ड कप के लिए उनकी दावेदारी भी तगड़ी बन रही है।

संजू सैमसन
आईपीएल में सबसे टॉप पर चल रही राजस्थान रायल्स की टीम मौजूदा सीजन के विजेता बननेे की होड़ में सबसे आगे है। राजस्थान के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन बल्ले से खूब जौहर दिखा रहे हैं। संजू ने अब तक आठ मैचों में 314 रन बनाए हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी भी मजबूत है।

केएल राहुल
भारतीय टीम में विकेटकीपिंग की बात करें, तो मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल वनडे विश्वकप में भारतीय टीम के विकेटकीपर रहे हैं। अब आईपीएल में भी उनकी परफार्मेंस शानदार रही है। राहुल ने मौजूदा आईपीएल सीजन में सात पारियों में 300 के करीब रन बनाए हैं। ऐसे में टी-20 विश्वकप में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उनकी दावेदारी भी मजबूत है।

दिनेश कार्तिक
आईपीएल के इस सीजन में सबसे बुरे दौर से गुजर रही आरसीबी की टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ पारियों से सब मुरीद हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध उन्होंने 83 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। दिनेश कार्तिक ने अब तक आठ परियों में 251 रन बनाए हैं। वह फिनिशर के तौर पर विश्व कप में अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं।

इशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर और ओपनर बल्लेबाज इशान किशन भी विश्व कप में बढिय़ा भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उनकी परफॉर्मेंस की बात करें तो उन्होंने आठ मैचों में 192 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका उच्चतम स्कोर 69 रहा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए