Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

टी-20 WC में हर हाल में चाहिएं कोहली, कीर्ति आजाद का खुलासा, रोहित ने जय शाह से…

18 मार्च, 2024 12:39 PM

विराट कोहली को टी-20 वल्र्ड कप टीम में न लिए जाने की खबर तेजी से फैली, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने इस खबर को गलत बताया है। 1983 वल्र्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी का कहना है कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह को बताया है कि टीम को हर हाल में कोहली की जरूरत है। विराट कोहली को न लेने की खबर इसलिए आई, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई सिलेक्टर्स को लगता है कि कोहली टी-20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद ही दो जून से 29 जून तक अमरीका और वेस्टइंडीज में टी-20 वल्र्ड कप होगा। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से भारत कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। विराट कोहली करीब दो महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। बेटे की जन्म की वजह से वह लंदन में थे।

आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली भारत लौट चुके हैं। कोहली को वल्र्ड कप टीम में न लिए जाने की खबरों को गलत बताते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि मूर्खों को सिलेक्शन प्रक्रिया में नहीं घुसना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जय शाह चयनकर्ता नहीं हैं, उन्हें अजीत अगरकर को जिम्मेदारी क्यों देनी चाहिए कि वे अन्य चयनकर्ताओं से बात करें और उन्हें समझाएं कि विराट कोहली को टी-20 टीम में जगह नहीं मिल रही है। इसके लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया था। सूत्रों की मानें तो अजीत अगरकर न तो खुद को और न ही दूसरे चयनकर्ताओं को मना पाए। जय शाह ने रोहित शर्मा से भी पूछा, लेकिन रोहित ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर विराट कोहली चाहिए। विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा टीम चयन से पहले की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए