Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

जेल में इमरान खान से मिली बहन उज़्मा, बोलीं-भाई जिंदा तो हैं लेकिन...! हालत के आर्मी चीफ मुनीर को बताया जिम्मेदार

03 दिसंबर, 2025 05:31 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर कई दिनों से चल रही मौत की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। उनकी बहन डॉ. उज्मा खान को मंगलवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में मुलाकात की अनुमति मिली, जहां इमरान खान भ्रष्टाचार मामलों में पिछले साल से बंद हैं। उनकी बहन डॉ. उज़्मा खानम ने मंगलवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में 20 मिनट की मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से उज़्मा ने कहा, “अलहमदुलिल्लाह, वह ठीक हैं… लेकिन मानसिक यातना दी जा रही है। उन्हें पूरे दिन सेल में बंद रखा जाता है। बाहर निकलने का बहुत कम समय मिलता है और किसी से बात करने नहीं दिया जाता।”उज़्मा के अनुसार, इमरान खान ने अपनी इस स्थिति के लिए आर्मी चीफ आसिम मुनीर को जिम्मेदार बताया है जो इस समय पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माने जाते हैं और जिन्होंने संविधान में बदलाव कर खुद और सरकार के शीर्ष पदों को आजीवन सुरक्षा प्रदान कर दी है।

पिछले 25 दिनों से इमरान खान की कोई सार्वजनिक झलक सामने नहीं आई थी, जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गई थीं। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उनकी तीन बहनों नोरीन नियाज़ी, अलीमा खान और उज्मा ने दावा किया कि इमरान से मिलने की कोशिश करने पर जेल अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।उधर, इमरान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद रावलपिंडी प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पीटीआई के सीनेटर खुर्रम जीशान ने आरोप लगाया कि सरकार इमरान खान पर देश छोड़ने का दबाव बना रही है और इसी वजह से उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर