Monday, August 17, 2026
BREAKING
गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

हरियाणा

जींद में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 400 जवानों ने एक साथ कसा शिकंजा

21 फ़रवरी, 2026 05:57 PM

जींद: नशे के खिलाफ जींद पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर "ऑपरेशन आक्रमण" चलाया. इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में सक्रिय नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ना और अवैध गतिविधियों को रोकना था. इस बारे में उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. कमलदीप राणा ने बताया कि यह अभियान योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया, ताकि नशा कारोबार से जुड़े लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

400 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई: कमलदीप राणा ने कहा कि, "अभियान के तहत करीब 400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीमों ने एक साथ पांच चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों जैसे - गांव लोहचब, गांव आफताबगढ़, डेरा सच्चा सिंह, संडिल और शहर नरवाना की चमेला कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया. अलग-अलग थाना क्षेत्रों की टीमों को पूर्व निर्धारित योजना के तहत तैनात किया गया था, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जा सके." अभियान का नेतृत्व डीएसपी कमलदीप राणा, डीएसपी उचाना संजय कुमार और डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा ने किया.

 संदिग्ध सामान जब्त, बिजली विभाग की कार्रवाई: तलाशी के दौरान दो लैपटॉप, एक कार और छह मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार कब्जे में लिया गया. इसके साथ ही बिजली विभाग की टीम ने चमेला कॉलोनी में जांच के दौरान 10 चालान काटे और करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया. अभियान में डॉग स्क्वाड, बिजली विभाग और स्थानीय लोगों का भी सक्रिय सहयोग लिया गया, जिससे तलाशी प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सका.

नशा तस्करों को सख्त चेतावनी: डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि, "जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नशा तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति और अवैध निर्माणों की भी गहन जांच की जा रही है, जिन पर अलग से कानूनी कार्रवाई जारी है. पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई तस्करों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी."

जनता से सहयोग की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा बेचने या सेवन करने की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाना में जानकारी दें. सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा. पुलिस का संकल्प है कि लगातार प्रहार कर नशे के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ व नशामुक्त बनाया जाए.

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित