Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

जानबूझकर नफरत फैला रही यूनुस सरकार, आवामी लीग ने बोला हमला; कहा, हिंदुस्तान पर जबरन थोपे जा रहे आरोप

26 दिसंबर, 2025 03:03 PM

ढाका: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच आवामी लीग पार्टी की स्टूडेंट इकाई ने यूनुस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। आवामी लीग ने कहा कि यूनुस सरकार जानबूझकर नफरत फैला रही है। हालांकि यूनुस सरकार ने आवामी लीग पार्टी पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगा दिया है। यूनुस सरकार के वक्त हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। हसीना के सत्ता से बेदखल होने और अब उस्मान हादी की मौत के बाद हिंदुओं पर हमले फिर बढ़ गए हैं। अभी हाल में कट्टरपंथियों ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को चौराहे पर जिंदा जला दिया था। भारत-बांग्लादेश तनाव पर अब प्रतिबंधित बांग्लादेश अवामी लीग की छात्र इकाई बांग्लादेश स्टूडेंट्स लीग के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ, वर्तमान अवैध सरकार उसे भारतीय सरकार पर थोपने की कोशिश कर रही है।

वह (मोहम्मद यूनुस) भारत-विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, ताकि कट्टरपंथी और चरमपंथी समूहों को खुश कर सकें और अपनी घरेलू नाकामियों को छिपा सकें। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर जिंदा जलाए जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि दीपू चंद्र दास का मामला, जिन पर हमला किया गया और उन्हें जिंदा जला दिया गया, अब बांग्लादेश में नया सामान्य बन गया है… अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के इन मामलों में सरकार की भूमिका रही है। इस समय बांग्लादेश में एक तरह का तालिबानीकरण चल रहा है।

हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर कर दिया गया है आगाह

नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हो रहे हमलों पर केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गहरी चिंता जताई है। मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर हाई कमीशन से लगातार बातचीत कर रही है। इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि बांग्लादेश के हालातों को काबू करने को लेकर केंद्र सरकार ने बांग्लादेश को आगाह किया है। कीर्तिवर्धन सिंह ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश में चिंताजनक हालात पर भारत सरकार गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि इसे लेकर सरकार बांग्लादेश में लगातार हाई कमीशन से बातचीत कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को काबू करने को लेकर बातचीत कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर