Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जारी की एडवाइजरी

01 मार्च, 2026 07:09 PM

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आते ही जम्मू-कश्मीर में हड़कंप मच गया। बारामूला और श्रीनगर के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।

बारामूला पुलिस ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी मीडिया हाउस, पत्रकारों, सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि रिपोर्टिंग और जानकारी साझा करते समय पूरी जिम्मेदारी बरती जाए। पुलिस ने सभी से आग्रह किया है कि कोई भी खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले इसे ऑफिशियल और भरोसेमंद स्रोत से वेरिफाई कर लिया जाए। अफवाहें या बिना सत्यापित जानकारी फैलाने से बेवजह पैनिक और सार्वजनिक अस्थिरता पैदा हो सकती है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो लोग गलत जानकारी या अफवाहें फैलाने में पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार रिपोर्टिंग और सूचनाओं का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस दिशा में सकारात्मक योगदान दें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं, लोग शहर में शांति बनाए रखें, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों पर नजर रख रही हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

श्रीनगर में भी सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। स्थानीय लोगों ने खामेनेई मौत की खबर के बाद नारे लगाते हुए अमेरिका व इजरायल विरोधी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, लेकिन किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से संयम और सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। साथ ही, किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबर पर ध्यान न देने और केवल भरोसेमंद स्रोतों से जानकारी लेने की सलाह दी गई है। अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि नागरिकों की सहयोगात्मक भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

खामेनेई की मौत की खबर के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात संवेदनशील बने हुए हैं और पुलिस तथा प्रशासन सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जगह-जगह सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी