Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

जडेजा से मिलाया हाथ, शमी को गले लगाया, हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने पहुंचे पीएम

21 नवंबर, 2023 12:15 PM

 अहमदाबाद: वल्र्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के दो रन लेते ही करोड़ों भारतीयों का सपना टूट गया। हार के बाद भारतीय खिलाडिय़ों के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी। कप्तान रोहित शर्मा तो तुरंत ही ड्रेसिंग रूम के अंदर चले गए। मोहम्मद सिराज मैदान पर ही रोने लगे थे। इस मैच को देखने के लिए भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंचे थे।

भारत के ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। पीएम मोदी ने खिलाड़ी के पास पहुंचकर उनका दर्द शेयर किया और उन्हें प्रेरित करने की कोशिश की। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मोदी के साथ फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन हम हार गए। हम सभी दुखी हैं, लेकिन हमारे लोगों का सपोर्ट हमें आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रेसिंग रूम का आना विशेष और बहुत प्रेरणादायक था। ड्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री ने मोहम्मद शमी को भी गले लगाया।

मेन इन ब्लू अभी भी मेरे लिए खास

नई दिल्ली। भारत की हार के बाद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाडिय़ों और फैंस का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने दो फोटो शेयर की। एक में निराश मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह लगे लगा रहे हैं। दूसरे में उन्होंने एक ग्राफिक्स शेयर की। इसमें दिखाया गया है कि भारतीय टीम के कौन से खिलाड़ी किस राज्य से हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, इससे पता चलता है कि हम क्यों नहीं हारे। टीमों के लिए एक साथ जश्न मनाना आसान है। एक-दूसरे को सपोर्ट करना और उनके दर्द को शेयर करना मुश्किल है। मेन इन ब्लू देश भर से और अलग-अलग बैकग्राउंड से आए हैं, लेकिन उन्होंने एक परिवार के रूप में खेला और हमारा दिल जीत लिया। वो अभी भी मेरे मंडे मोटिवेशन हैं।

हमेशा बेस्ट टीम ही वल्र्ड कप नहीं जीतती

नई दिल्ली। वल्र्ड कप 2003 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद कैफ का कहना है कि उनका रोहित ब्रिगेड के प्रदर्शन देखकर सीना चौड़ा है। पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि वह नहीं मानते कि हमेशा बेस्ट टीम ही वल्र्ड कप जीतती है। कैफ ने कहा, ऑस्ट्रेलिया को शुभकामनाएं। लेकिन मैं यह कतई मानने को तैयार नहीं हूं कि बेस्ट टीम वल्र्ड कप कप जीतती है। मैं यह नहीं मान सकता। इंडियन टीम इस वक्त बेस्ट टीम है ऑन पेपर। कितने भी मैच खेले हों ऑस्ट्रेलिया से, उम्मीद थी कि भारतीय टीम यह मैच जीतेगाी, लेकिन हार गई। यह बुरा दिन था। ऐसा होता है मैच में कि एक दिन खराब चला जाता है। भारत ने टॉस हार गया। उसे पहले बैटिंग करनी पड़ी। पिच स्लो थी। अच्छी प्लानिंग थी कमिंस की। स्लोअर बाउंसर माकर बल्लेबाज को फंसाया। उसके बाज चेज किया। पर यह नहीं मानूंगा कि मजबूत टीम वल्र्ड कप जीती है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए