मध्य-पूर्व में जारी तनाव और हवाई सेवाओं में बाधा के बीच यूएई से ओमान की ओर सड़क मार्ग से जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। खासतौर पर Hatta–Al Wajajah border crossing पर धीमी प्रोसेसिंग और लंबी कतारों की खबरें सामने आई हैं। हालांकि “mass escape” या बड़े पैमाने पर पलायन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ज़मीनी स्थिति यह जरूर दिखाती है कि बड़ी संख्या में लोग इस रूट को वैकल्पिक निकासी मार्ग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका-ईरान टकराव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दुबई के लोग बड़ी संख्या में हट्टा बॉर्डर क्रॉसिंग के रास्ते ओमान की ओर जा रहे हैं।
गाड़ियों की लंबी कतारें
वायरल वीडियो में कई गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे रही है, जो हट्टा सीमा पार करती नजर आती हैं। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण लोग अपनी सुरक्षा के लिए दुबई छोड़कर ओमान की ओर जा रहे हैं। हालांकि कई रिपोर्टों में इस दावे को लेकर संदेह जताया गया है। बताया जा रहा है कि हट्टा का इलाका दुबई के लोगों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और वीकेंड के दौरान यहां भारी ट्रैफिक होना आम बात है।विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर लोग सप्ताहांत पर घूमने या छोटे ट्रिप के लिए हट्टा और ओमान की सीमा की ओर जाते हैं, इसलिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार देखना असामान्य नहीं है।
क्यों बढ़ा Hatta border पर दबाव?
क्षेत्रीय संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा। Khaleej Times की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में फंसे लोगों को ओमान और सऊदी बॉर्डर के रास्ते निकलने की सलाह दी गई, जबकि ओमान का एयरस्पेस तुलनात्मक रूप से ज्यादा चालू रहा। इसी वजह से Muscat और ओमान के दूसरे रास्ते कई यात्रियों के लिए बैकअप विकल्प बन गए। यूरोपीय राजनयिक/कांसुलर अपडेट्स में साफ कहा गया कि UAE land border with Oman (Hatta–Al Wajajah crossing) open है, लेकिन border traffic बहुत slow है। इसका मतलब यह है कि रास्ता बंद नहीं है, मगर प्रोसेसिंग और भीड़ के कारण पार करने में लंबा समय लग रहा है।
यात्रियों के सामने मुश्किलें
रिपोर्टों के अनुसार, सिर्फ बॉर्डर तक पहुंच जाना काफी नहीं है। ओमान और सऊदी दोनों ही वीजा नियम लागू कर रहे हैं। यानी आखिरी वक्त में सड़क मार्ग से निकलने की कोशिश हर किसी के लिए सफल नहीं हो सकती। बॉर्डर पर भीड़, दस्तावेज़ों की जांच और लंबा इंतजार यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। UAE से Oman की ओर Hatta border crossing पर भारी दबाव और लंबी कतारें हैं, क्योंकि लोग हवाई संकट के बीच सड़क मार्ग तलाश रहे हैं जिससे भारी भीड़ और ओवरलैंड एग्जिट ट्रैफिक बढ़ा है।