Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी के वार्ड नंबर 21 में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

18 मई, 2026 04:43 PM

धूरी: पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनजर धूरी शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत वे वार्ड नंबर 21 में आप उम्मीदवार भूपिंदर सिंह के समर्थन में प्रचार करने के लिए घर-घर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी साझा की।

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों द्वारा चेयरमैन ढिल्लों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर ढिल्लों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी विधानसभा क्षेत्र में बेमिसाल विकास हुआ है। सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि यदि नगर काउंसिल में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीतते हैं तो शहर के विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा और हर वार्ड में समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

चेयरमैन ढिल्लों ने वार्ड नंबर 21 के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कीमती वोट का सही उपयोग करते हुए आप उम्मीदवार भूपिंदर सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रखा जा सके।

इस मौके पर स्थानीय पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने चुनाव प्रचार को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट