Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

चीन में सैन्य भूचाल: जिनपिंग की सत्ता को चुनौती, शीर्ष जनरल जांच के घेरे में

25 जनवरी, 2026 08:20 PM

चीनी सेना के मुखपत्र ‘पीएलए डेली' में रविवार को प्रकाशित संपादकीय में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी झांग यूक्सिया और वरिष्ठ जनरल लियू जेनली पर सशस्त्र बलों पर कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को चुनौती देने का आरोप लगाया है और इसे उनके खिलाफ जांच शुरू किए जाने के कारणों में से एक बताया गया है। लेख में कहा गया है कि यूक्सिया और जेनली ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक समस्याओं को गंभीर रूप से बढ़ावा दिया है, जो सशस्त्र बलों पर कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को खतरे में डालती हैं और पार्टी के शासन की नींव को कमजोर करती हैं।

इसमें कहा गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में जांच शुरू की गई है। लेख के मुताबिक, सशस्त्र बलों पर पार्टी के पूर्ण नियंत्रण को चुनौती देने के आरोप को “बहुत गंभीर” माना जा रहा है, क्योंकि चीनी सेना सीपीसी के नेतृत्व में काम करती है, जिसे सशस्त्र बलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल है। शी जिनपिंग साल 2012 में राष्ट्रपति बनने के बाद से ही इस बात पर जोर देते आए हैं कि चीनी सेना का पार्टी नेतृत्व के अधीन काम करना अनिवार्य है। चिनफिंग सीपीसी के साथ ही चीनी सेना के भी प्रमुख हैं। वह शीर्ष सैन्य अधिकारियों को लगातार याद दिलाते आए हैं कि बंदूक पार्टी के हाथ में है। पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी पर जोर देने का मतलब चिनफिंग के पूर्ण नियंत्रण का समर्थन करना भी है, क्योंकि उन्हें पार्टी का मुख्य नेता घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यूक्सिया (75) के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि जिनपिंग को लग सकता है कि शीर्ष जनरल उनके नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं। अन्य जनरल के विपरीत, यूक्सिया शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रथम श्रेणी के उपाध्यक्ष हैं, जो जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी सेना की समग्र उच्च कमान है। सीएमसी में यूक्सिया का कद उन्हें चीनी सेना में सर्वोच्च रैंक का वर्दीधारी अधिकारी बनाता है। खबरों के मुताबिक, चूंकि यूक्सिया को सोमवार को सैन्य भ्रष्टाचार जांचकर्ताओं ने हिरासत में लिया था, इसलिए अंततः उनकी नियति भी उन दो रक्षा मंत्रियों और आठ अन्य जनरल जैसी होने की आशंका है, जिन्हें 2023 से लेकर अब तक बर्खास्त किया जा चुका है। यूक्सिया पर भ्रष्टाचार में शामिल होने, अपने करीबी सहयोगियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को नियंत्रण में रखने में विफल रहने तथा पार्टी नेतृत्व को समस्याओं के बारे में सूचित न करने का आरोप लगाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग