Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

29 मार्च, 2026 06:25 PM

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार को अचानक मौसम बदलने से लोगों का संडे सुहावना हो गया। चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई। वहीं जालंधर, मोहाली, लुधियाना, पठानकोट के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। बाकी जिलों में भी बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए पंजाब के सभी जिलों समेत चंडीगढ़ में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से यह बदलाव आया है। बारिश के बीच जालंधर के पंजाबी बाग, बसंत नगर, कपूरथला रोड, लेदर कॉम्पलैक्स समेत कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगा दिया गया है। हालांकि इसके पीछे मेंटिनेंस का हवाला दिया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, रूपनगर और मोहाली में ओले गिरने और गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां ओले गिरने का अलर्ट नहीं है।

6 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
इसी तरह फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा रहेगी। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और 30 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 31 मार्च से 3 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

आने वाले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि पूरे प्रदेश में आंधी की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।बारिश की संभावना कम हो जाएगी और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च के लिए मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

जालंधर में कई हिस्सों में बिजली कट
जालंधर में बिजली विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण आज, रविवार को शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाबी बाग, गदईपुर, विवेकानंद, बाबा मंदिर, न्यू लक्ष्मी और बसंत सहित आसपास के क्षेत्रों में कट रहेगा। वहीं, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लेदर कॉम्पलैक्स, वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स, जालंधर कुंज, जालंधर विहार, और कपूरथला रोड से सटे इलाकों में बिजली गुल रहेगी। विभाग ने निवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां