Monday, February 16, 2026
BREAKING
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की व्यापक सफलता की कामना की बांग्लादेश में तारिक रहमान की राह मुश्किल, जमात-ए-इस्लामी का बढ़ता प्रभाव बड़ी चुनौती एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पवेलियन के ज़रिए दिखाई भारत की एआई ताकत एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री की म्यूनिख में मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों में नई गति वैश्विक मंच से ईरान का संदेश: धमकियों के आगे झुकना किसी भी डील का हिस्सा नहीं बोंडी बीच पर आतंकी हमला करने वाला पहली बार कोर्ट में किया गया पेश सेंसेक्स-निफ्टी में तेज़ी, बैंकिंग सेक्टर की खरीदारी से मार्केट पॉजिटिव US महंगाई डेटा के बाद मजबूत डॉलर, सोना-चांदी में तेज गिरावट जनवरी में थोक महंगाई 1.81% पर, मेटल और मैन्युफैक्चरिंग कीमतों ने बढ़ाया दबाव अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में 2 और सेक्टर-8 में एक नई मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी, ड्राइंग मंजूर, जानें क्या है प्लान

16 फ़रवरी, 2026 06:35 PM

चंडीगढ़ : पार्किंग शहर के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसके समाधान के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। दो जर्जर अंडरग्राउंड मल्टीलेवल कार पार्किंग को ध्वस्त कर उनकी जगह नई आधुनिक पार्किंग बनाई जाएंगी।

इसके लिए यूटी अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट से विस्तृत ड्राइंग को मंजूरी मिल गई है। अब निगम परियोजनाओं की लागत का अनुमान तैयार कर सदन की जनरल हाउस बैठक में मंजूरी के लिए रखेगा। सदन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

परियोजना सिरे चढ़ते ही सेक्टर-17 को करीब 10 हजार वर्गमीटर अतिरिक्त पार्किंग स्पेस मिलेगा, जिससे यहां आने वाले व्यापारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पुनर्निर्माण के लिए जिन दो पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है, उनमें एक डीसी कार्यालय के सामने 30-बेज बिल्डिंग के पास स्थित अंडरग्राउंड पार्किंग और दूसरी बीएसएनएल भवन के नजदीक स्थित पार्किंग शामिल है। तीसरी बंद पड़ी अंडरग्राउंड पार्किंग को फिलहाल इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
बीएसएनएल साइट पर करीब दो हजार वर्गमीटर और डीसी कार्यालय के पास करीब तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र शामिल है। मल्टीलेवल पार्किंग के बाद यह एरिया दोगुना होकर दस हजार वर्गमीटर हो जाएगा।

200 इक्विवेलेंट कार स्पेस (ईसीएस) और बीएसएनएल साइट पर 120 ईसीएस विकसित किए जाएंगे। दोनों पार्किंग में दो अंडरग्राउंड लेवल कारों के लिए और सतह पर दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। दोनों पुरानी पार्किंग को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा।

आईआईटी रिपोर्ट के बाद से बंद हैं पार्किंग
यह दोनों पार्किंग लगभग 50 वर्ष पहले बनी थीं। आईआईटी रुड़की के स्ट्रक्चरल आडिट के बाद इन दोनों को बंद कर दिया गया था। ऑडिट रिपोर्ट में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई थीं, जिसके चलते मरम्मत के बजाय इन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण का निर्णय लिया गया।

सेक्टर-8 की पार्किंग का भी होगा कायाकल्प
नगर निगम ने सेक्टर-8 स्थित अंडरग्राउंड कार पार्किंग के पूर्ण पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) को संरचनात्मक स्थिरता डिजाइन तैयार करने का जिम्मा सौंपा है।

यह पार्किंग सतह प्लस एक अंडरग्राउंड लेवल की है। पुनरुद्धार के बाद यहां करीब 50 कारों की पार्किंग क्षमता विकसित की जाएगी। सतह का उपयोग भी पार्किंग के लिए किया जाएगा और इसकी संरचनात्मक मजबूती का आकलन रिपोर्ट में किया जाएगा।

अभी केवल एक सेक्टर-17 में मल्टीलेवल पार्किंग
अभी नगर निगम की सेक्टर-17 में ही मल्टीलेवल पार्किंग है। इसका भी शत-प्रतिशत प्रयोग नहीं हो रहा। इसमें सबसे नीचे के तल पर गिनती की ही कार खड़ी होती हैं। इसका इस्तेमाल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ को बड़ी राहत, डड्डू माजरा में 'वेस्ट टू एनर्जी' प्रोजेक्ट को केंद्र की हरी झंडी; फंड भी मंजूर

चंडीगढ़ को बड़ी राहत, डड्डू माजरा में 'वेस्ट टू एनर्जी' प्रोजेक्ट को केंद्र की हरी झंडी; फंड भी मंजूर

चंडीगढ़ के GMSH-16 में शुरू होगी Evening OPD, शाम 5 से 7 बजे तक मिलेगी सुविधा, नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा फायदा

चंडीगढ़ के GMSH-16 में शुरू होगी Evening OPD, शाम 5 से 7 बजे तक मिलेगी सुविधा, नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा फायदा

‘पहचान’ के मंचन ने महिलाओं के संघर्ष और आत्मपहचान की कहानी को दिया सशक्त मंच

‘पहचान’ के मंचन ने महिलाओं के संघर्ष और आत्मपहचान की कहानी को दिया सशक्त मंच

Chandigarh में कार चालक का कहर, ई-रिक्शा और साइकिल को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौ+त

Chandigarh में कार चालक का कहर, ई-रिक्शा और साइकिल को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौ+त

डेरा ब्यास का बड़ा फैसला: बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अब VIPs के साथ फोटो नहीं खिंचवाएंगे

डेरा ब्यास का बड़ा फैसला: बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों अब VIPs के साथ फोटो नहीं खिंचवाएंगे

PM ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ी 25 इलेक्ट्रिक बसें

PM ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ी 25 इलेक्ट्रिक बसें

Students को बड़ी राहत! PU मैनेजमेंट ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की बढ़ाई तारीख

Students को बड़ी राहत! PU मैनेजमेंट ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की बढ़ाई तारीख

कैप्टन विक्रम बत्रा स्मारक निर्माण प्रस्ताव पर सेना के पश्चिमी कमान ने दिया सकारात्मक आश्वासन

कैप्टन विक्रम बत्रा स्मारक निर्माण प्रस्ताव पर सेना के पश्चिमी कमान ने दिया सकारात्मक आश्वासन

MP सतनाम संधू ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए ‘पॉइंट ऑफ़ कॉल’ स्टेटस की मांग की

MP सतनाम संधू ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए ‘पॉइंट ऑफ़ कॉल’ स्टेटस की मांग की

24 दिन बाद होलीः चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल: एक भी स्पेशल ट्रेन घोषित नहीं

24 दिन बाद होलीः चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल: एक भी स्पेशल ट्रेन घोषित नहीं