Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

चंडीगढ़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: हरियाणा सरकार ने दो निजी बैंकों में सरकारी खाते बंद करने के दिए निर्देश, कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

23 फ़रवरी, 2026 02:46 PM

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में IDFC फर्स्ट बैंक की शाखा में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों में बड़ी वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी गई. बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचना देकर बताया कि कुछ कर्मचारियों ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर अनधिकृत और गलत तरीके से लेन-देन किए. इस मामले में चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. हरियाणा सरकार का निर्देश: मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए दो निजी बैंकों में संचालित सरकारी खाते 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए. सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि तक निजी बैंकों से अपनी जमा राशि निकाल लें. भविष्य में सरकारी खाते केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही खोले जाएंगे. अशोक अरोड़ा का आरोप: वहीं, इस मामले पर भारत ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा से बातचीत की. अशोक अरोड़ा ने अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि, "यह बहुत बड़ी लापरवाही है और अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है. सरकार को स्पष्ट आदेश है कि सरकारी पैसा केवल सरकारी बैंकों में ही जमा होना चाहिए. जिन्होंने इस घोटाले में हिस्सा लिया है, चाहे बड़े अधिकारी हों या छोटे, उनके खिलाफ तुरंत जांच और कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह जनता का पैसा है और इसे निजी हितों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

हरियाणा में चल रहे अन्य घोटालों पर भी उठाए जाएंगे सवाल: अशोक अरोड़ा ने आगे कहा कि, "यह मामला केवल एक घोटाला नहीं है. पिछले दस सालों में हरियाणा में कई वित्तीय घोटाले हुए हैं, जैसे रजिस्ट्री घोटाला, स्टैंप ड्यूटी घोटाला और मजदूर कल्याण के लिए आए 1500 करोड़ रुपये में घोटाला. ये सभी मुद्दे हरियाणा विधानसभा में उठाए जाएंगे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी." कुमारी सैलजा की प्रतिक्रिया: इस मामले में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भी X पर प्रतिक्रिया दी है. कुमारी सैलजा ने लिखा है कि, " आईडीएफसी बैंक में हरियाणा सरकार के खातों से जुड़े ₹590 करोड़ का एक बड़ा घोटाला सामने आया है. यह सरकारी धन हरियाणा की जनता का पैसा है, जिसकी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना भाजपा सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है. सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि इतने लंबे समय तक सरकार को इस घोटाले की जानकारी क्यों नहीं हुई? क्या वित्तीय निगरानी तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई? यदि 18 विभागों के खातों में करोड़ों रुपये का अंतर बना रहा, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था पर गंभीर आघात है."

निष्पक्ष जांच की मांग: आगे सैलजा ने लिखा, " भाजपा सरकार के कार्यकाल में बार-बार सामने आ रहे घोटाले उसकी कार्यशैली और भ्रष्टाचार पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं. पारदर्शिता और सुशासन के दावे तब खोखले प्रतीत होते हैं, जब जनता के धन की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं हो पाती. इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष, उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच तत्काल कराई जानी चाहिए. प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय हो और हर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. जनता के धन की रक्षा करना सरकार का प्रथम दायित्व है, और इस पर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है."

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन