Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, जानें क्यों हुई कार्रवाई

27 जनवरी, 2026 07:29 PM

श्री मुक्तसर साहिब : कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियों के मामले में गोल्डी बराड़ के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शमशेर सिंह और उनकी पत्नी प्रीतपाल कौर  निवासी आदेश नगर सेक्टर-1, कोटकपूरा रोड श्री मुक्तसर साहिब को 3 दिसंबर 2024 को थाना सदर, श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज एफआईआर नंबर 233 के तहत गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता सतनाम सिंह निवासी उदेकरण गांव जो पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में वे सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, बठिंडा रोड, श्री मुक्तसर साहिब में एसएलए के पद पर तैनात है ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर 2024 को ड्यूटी के दौरान उन्हें एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले को उनके घर और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी होने का भी दावा किया गया।

पीड़ित के अनुसार, उसी दिन उन्हें 3 और धमकी भरे फोन आए, जिससे वह काफी डर गए और तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। 3 दिसंबर को उसी विदेशी नंबर से एक और कॉल आई, जिसे उन्होंने डर के कारण रिसीव नहीं किया। मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने अपने परिवार से चर्चा की और फिर अपने भाई के साथ थाना सदर पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद गोल्डी बराड़ के माता-पिता की गिरफ्तारी की गई।

एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के समय वे दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के पास एक होटल में ठहरे हुए थे और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि जिस समय यह एफआईआर दर्ज की गई, उस दौरान बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ आपस में जुड़े हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है और वे कथित तौर पर फिरौती की रकम से अपना खर्च चला रहे थे। गोल्डी बराड़ के पिता पहले ही नौकरी से बर्खास्त किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे